बिहार में करोड़ों के ब्राउन शुगर समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, कार व मोबाइल भी जब्त

एक्शन

बिहार में करोड़ों के ब्राउन शुगर समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, कार व मोबाइल भी जब्त

नशे के खिलाफ अभियान में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को छापेमारी कर पुलिस ने 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बिहार में करोड़ों के ब्राउन शुगर समेत पांच तस्कर गिरफ्तार कार व मोबाइल भी जब्त 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
धीरज कुमार / बक्सर :
नशे के खिलाफ अभियान में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को छापेमारी कर पुलिस ने 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि गोपाल डेरा पोखरा के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्सर के मुंगांव निवासी सोनू कुमार, नाजीरगंज के समीर शेख, चिलहरी के सूर्यकांत पांडेय, भोजपुर के फूहा निवासी मंजय पासवान और पूर्वी चंपारण के रामनगर निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मामला अंतरजिला तस्करी गिरोह से जुड़ा है। जब्त मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

झारखंड सरकार और छात्रों के बीच हुई वार्ता, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने को सरकार तैयार, CGL रद्द करने पर नहीं बनी सहमति

झारखंड

झारखंड सरकार और छात्रों के बीच हुई वार्ता, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने को सरकार तैयार, CGL रद्द करने पर नहीं बनी सहमति

10 अगस्त को विधानसभा मार्च कार्यक्रम जारी रहेगा

रांची के रहने वाले IFS अधिकारी अंजनी कुमार सहाय बने यूक्रेन में भारत के नए राजदूत

झारखंड

रांची के रहने वाले IFS अधिकारी अंजनी कुमार सहाय बने यूक्रेन में भारत के नए राजदूत

झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी अंजनी कुमार सहाय को यूक्रेन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार

आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं से इलाज के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा. उनके इलाज से संबंधित आवश्यक खर्च राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहन किया जाएगा.

सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दी शुभकामनाएं 

झारखंड

सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दी शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय आनंद डेविड खाल्खो को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

JPSC-JSSC मुद्दे को लेकर BJYM की प्रेस कॉन्फ्रेंस, शशांक राज ने कहा- यह अब आर-पार की लड़ाई

झारखंड

JPSC-JSSC मुद्दे को लेकर BJYM की प्रेस कॉन्फ्रेंस, शशांक राज ने कहा- यह अब आर-पार की लड़ाई

JPSC-JSSC परीक्षा और छात्रों की मांगों को लेकर भाजयुमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया.