बिहार में डीजे की धुन को लेकर फायरिंग, पुलिस छाबनी में तब्दील हुआ टोल प्लाजा

बिहार में डीजे की धुन को लेकर फायरिंग, पुलिस छाबनी में तब्दील हुआ टोल प्लाजा

बिहार के जहानाबाद में एनएच-22 पर स्थित टोल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

बिहार में डीजे की धुन को लेकर फायरिंग पुलिस छाबनी में तब्दील हुआ टोल प्लाजा

पुलिस छावनी बना टोल प्लाजा |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के जहानाबाद में जहां एनएच-22 पर स्थित टोल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि टोल गार्ड ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक अन्य युवक मारपीट में जख्मी हुआ है। घटना टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ टोल प्लाजा के पास की हैं। घायल युवकों की पहचान उमराई बिगहा गांव निवासी विकास कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गई है जबकि एक अन्य युवक आदित्य कुमार बताया जाता हैं। विकास और रोहित दोनों को गोली का छर्रा लगा है। जबकि आदित्य कुमार मारपीट में जख्मी हो गया है। 

क्या है मामला

घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि वह अपने गांव से बारात लेकर जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास डीजे की धुन पर नाचने के दौरान टोल कर्मियों से उनकी कहा-सुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच आरोप है कि टोल कर्मियों के गार्ड ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद तीनों घायलों को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वही डॉक्टर ने बताया कि दो युवक को गोली लगी है जिसका उपचार किया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मनोज कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गार्ड की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। इस दौरान पुलिस ने पास के गांव उमराई बिगहा में भी छापेमारी की। एएसपी ने बताया कि टोल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पहले भी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।


 

संबंधित सामग्री

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार के जमुई जिले में झगड़े को खत्म कराने गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार के सुपौल जिले में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार में लोकसेवा आयोग की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि करती दो महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ब्लूटूथ और आंसर शीट भी बरामद किया गया है।

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

बिहार

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

पटना में रामकृष्णनगर आभूषण दुकान डकैती के आरोपी दिलीप का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार में अब जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों में गेहूं-चावल के साथ-साथ कुकिंग कोयला भी उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोइ गैस की कमी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।