पवन कुमार सिंह
छपरा/डेस्क: सारण के दिघवारा प्रखंड में माही नदी का तटबंध टूटने से आठ गांव प्रभावित हुए हैं. रविवार को उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी. जरूरत पड़ने पर सामुदायिक किचेन शुरू किया जाएगा और आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए भावुक, दिल से किया याद