पहल 

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

By : Rani Thakur
मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अभिषेक राज / गया जी:  
गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने कहा कि बिहार के नौ प्रमंडलों में मगध का अपना विशेष महत्व है। ऐसे में यहां आईजी का पद बने रहना जरूरी है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी और मां मंगला गौरी जैसे प्रमुख आस्था केंद्र हैं। वहीं, बोधगया में भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली होने के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बढ़ती आबादी और पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए मजबूत पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता है।

उन्होंने मगध रेंज के आईजी विकास वैभव के कार्यों की भी सराहना की। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि विकास वैभव के कुशल नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था बेहतर ढंग से काम कर रही है। वे लगातार जनसंवाद कर रहे हैं और शिकायत मिलने पर पुलिसकर्मियों सहित अन्य मामलों में कार्रवाई भी कर रहे हैं।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि उन्हें आईजी के पद को हटाने के संबंध में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि आम जनता भी चाहती है कि मगध रेंज में आईजी का पद बना रहे। उन्होंने कहा कि सरकार से भी इस पद को बनाए रखने की मांग करेंगे और इस विषय पर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मगध जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए आईजी का पद आवश्यक है, ताकि आम लोगों को बेहतर पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा और शांति मिल सके।


 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।