IAS  दीपक कुमार 

CMO से हटे दीपक कुमार, इस विभाग में मिली नई जिम्मेदारी 

CMO से हटे नीरज कुमार, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में मिली नई जिम्मेदारी 

By : Rani Thakur
CMO से हटे दीपक कुमार, इस विभाग में मिली नई जिम्मेदारी 

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बिहार सरकार ने IAS अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटा दिया है। उन्हें बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक कुमार 1984 बैच के IAS हैं।

वे बिहार के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में माना जाता है। दीपक कुमार ने लंबे समय तक नीतीश कुमार के CM रहते प्रधान सचिव के रूप में काम किया है।

21 मार्च 2021 से वे CM के प्रधान सचिव थे। 20 मार्च 2021 को वो मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के एक दिन बाद इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। मुख्य सचिव से पहले वे बिहार के विकास आयुक्त भी रहे।

बता दें आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की कुर्सी इसी महीने 11 सितंबर से खाली हुई है। उदय कांत मिश्रा इससे पहले आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे।

66 साल क दीपक कुमार 1984 बैच के बिहार कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। उनका जन्म 3 फरवरी 1960 को हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और IIT से M.Tech की डिग्री हासिल की।

दीपक कुमार ने अपने प्रशासनिक करियर के दौरान 13 जिलों में DM के तौर पर काम किया। वे 2017 से 2018 तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन रहे।

इसके अलावा उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के महानिदेशक (DG) की जिम्मेदारी भी संभाली। दीपक कुमार ने स्वास्थ्य, नगर विकास, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, IPRD समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां भी संभाली हैं।

संबंधित सामग्री

सम्राट कैबिनेट में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, यहां जानिए डिटेल 

सम्राट कैबिनेट में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, यहां जानिए डिटेल 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में बुधवार को 30 एजेंडों पर मुहर लगी।

तीन महीने तक बेली ब्रिज पर ब्रेक, भागलपुर-नवगछिया के बीच अब जलमार्ग बनेगा लाइफलाइन

तीन महीने तक बेली ब्रिज पर ब्रेक, भागलपुर-नवगछिया के बीच अब जलमार्ग बनेगा लाइफलाइन

भागलपुर विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन के लिए बनाए गए बेली ब्रिज पर आज रात 12 बजे से परिचालन बंद हो जाएगा।

महिला आयोग का परिसर बना रणक्षेत्र, सुनवाई के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट 

महिला आयोग का परिसर बना रणक्षेत्र, सुनवाई के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट 

बिहार राज्य महिला आयोग में बुधवार को अचान तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

घर-दुकान पर छापेमारी: 9.3 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

घर-दुकान पर छापेमारी: 9.3 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर नाथनगर थाना पुलिस ने भुआलपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.3 किलो गांजा और 81,400 रुपए नकद बरामद किए हैं।