CBI
एक्सक्लूसिव

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.

By : Ark Sahuliyar
धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है. यह कार्रवाई सीआईएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली के मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं आईजी (कार्मिक) जोस मोहन की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है. CBI की FIR में तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट ओम कुमार तंवर और तत्कालीन महिला निरीक्षक राज लक्ष्मी वर्मा को नामजद किया गया है. मामले की जांच CBI की ACB धनबाद को सौंपी गई है.

शिकायत के बाद शुरू हुई थी विभागीय जांच
मामले की शुरुआत ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन, झारखंड के मदन सिंह की शिकायत से हुई. शिकायत के साथ सीआईएसएफ को एक पेन ड्राइव भी उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें तीन ऑडियो क्लिप मौजूद थीं. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि धनबाद स्थित बीसीसीएल की सीआईएसएफ यूनिट में तैनात कुछ अधिकारी और कर्मचारी कथित तौर पर भ्रष्टाचार समेत अन्य अनियमित गतिविधियों में शामिल हैं. शिकायत मिलने के बाद सीआईएसएफ स्तर पर विभागीय जांच शुरू की गई. जांच के दौरान अधिकारियों के स्तर पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने की बात सामने आई. इसके अलावा, उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच की गई.

ऑडियो क्लिप की जांच में सामने आए अधिकारियों के नाम
जांच के अनुसार, ऑडियो क्लिप में सुनाई देने वाली आवाजों की प्रथम दृष्टया पहचान ओम कुमार तंवर और राज लक्ष्मी वर्मा के रूप में की गई. विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले को आपराधिक जांच के लिए आगे बढ़ाया गया. CBI की FIR में आरोपित अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) के तहत संज्ञेय अपराध से जुड़े आरोप दर्ज किए गए हैं.

CBI-ACB धनबाद करेगी आगे की जांच
मामले में CBI ने नियमित केस दर्ज करने के बाद जांच की जिम्मेदारी ACB धनबाद के डीएसपी विकास कुमार पाठक को सौंपी है. अब जांच एजेंसी शिकायत, विभागीय जांच के दस्तावेजों, ऑडियो क्लिप और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल करेगी.
 

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

CISF पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर ने किया बोकारो थर्मल का निरीक्षण. सुरक्षा व्यवस्था का लिय

CISF पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर ने किया बोकारो थर्मल का निरीक्षण. सुरक्षा व्यवस्था का लिय

सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए