विशेष वाहन जांच अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 30 सितम्बर, 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य शमाद के नेतृत्व में NH-33 अंतर्गत चांडिल क्षेत्र के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग के विरुद्ध विशेष वाहन जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं नो-पार्किंग क्षेत्र में अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹41,800/- का जुर्माना वसूला गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर अनावश्यक अथवा अनधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से भारी वाहन चालक निर्धारित एवं सुरक्षित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें। सड़क किनारे वाहनों की अनधिकृत पार्किंग से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की संभावना बढ़ती है, इसलिए इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, सुरक्षित तरीके से ओवरटेक करने, नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने तथा नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन नहीं खड़ा करने के संबंध में जागरूक किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा दुर्घटना नियंत्रण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें: CISF पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर ने किया बोकारो थर्मल का निरीक्षण. सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.

CISF पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर ने किया बोकारो थर्मल का निरीक्षण. सुरक्षा व्यवस्था का लिय

CISF पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर ने किया बोकारो थर्मल का निरीक्षण. सुरक्षा व्यवस्था का लिय

सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए