जमुई में दिनदहाड़े हत्या: टोटो चालक को गोलियों से भूना, अपराधियों के हौसले बुलंद

जमुई में दिनदहाड़े हत्या: टोटो चालक को गोलियों से भूना, अपराधियों के हौसले बुलंद

जमुई में दिनदहाड़े हत्या टोटो चालक को गोलियों से भूना अपराधियों के हौसले बुलंद

प्रवीण दूबे/न्यूज11  भारत

जमुई/डेस्क:  जमुई: जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. ताज़ा घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे टाउन थाना क्षेत्र के लखनधनामा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक टोटो चालक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी.

मृतक की पहचान लखनधनामा निवासी अशोक यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अशोक यादव ने पास खड़े एक व्यक्ति से पानी लाने को कहा था. जैसे ही वह पानी लेने गया, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. वापस लौटने पर उसने देखा कि अशोक यादव खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े थे.

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से गोली के तीन खोखे बरामद किए हैं. वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है.

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

इधर, लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. बीते कुछ महीनों में जिले में लूट और हत्या जैसी कई बड़ी वारदातें सामने आई हैं, लेकिन कई मामलों में अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही घटनाओं ने जमुई पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर प्रभावी नहीं दिख रही है.
फिलहाल पुलिस ने दावा किया है कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नवादा में पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद और विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश की प्रार्थना सभा आयोजित, दी गयी श्रद्धांजलि*

संबंधित सामग्री

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

बिहार

'बधाई नहीं दूंगा बस इतना कहूंगा...' नीतीश के शपथ लेते ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेते ही जीतन राम मांझी के पोस्ट ने बिहार में भूचाल ला दिया। मांझी ने बधाई न देकर लिखा बिहार विल मिस यू, जिसे नीतीश की सियासी विदाई का संकेत माना जा रहा है।