सहरसा में दो थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग घायल, इलाके में दहशत

By : News11 Bharat
सहरसा में दो थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग घायल, इलाके में दहशत

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई राउंड गोलीबारी की घटना से इन इलाकों में हड़कंप मच गया है. दोनों घटनाओं में दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनका इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है.

पहली घटना कनरिया थाना क्षेत्र के साहपुर गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार महफिल में खर्च करने को लेकर रुपयों की मांग की गई थी. खर्चा देने से इनकार करने पर बदमाशों ने घनश्याम चौधरी नामक व्यक्ति को पैर में गोली मार दी. घायल घनश्याम चौधरी को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं दूसरी घटना काशनगर थाना क्षेत्र के आरसी गांव की है. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना देने की आशंका को लेकर दिलीप यादव नामक व्यक्ति पर फायरिंग की गई. इस दौरान करीब चार राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक गोली पेड़ में भी लगी. इस घटना में भी दिलीप यादव घायल हुए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है. आरोप है कि नीतीश कुमार नामक व्यक्ति ने गोली चलाई.

मामले को लेकर हेडक्वार्टर डीएसपी ने बताया कि कनरिया थाना क्षेत्र की पहली घटना में घनश्याम चौधरी अमीन के यहां से लौट रहे थे, इसी दौरान महफिल में खर्च को लेकर रुपयों की मांग की गई और नहीं देने पर उन्हें गोली मार दी गई. दूसरी घटना काशनगर थाना क्षेत्र के आरसी गांव की है.

डीएसपी ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोक मोर्चा में 'ऑल इज नॉट वेल'! चार में से तीन नाराज विधायक उपेंद्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से रहे दूर

संबंधित सामग्री

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है।