AI Summit में ‘बेइज्जती’ पर बवाल! Jitan Ram Manjhi का बड़ा हमला- “कांग्रेस देश का कलंक”

AI Summit में ‘बेइज्जती’ पर बवाल! Jitan Ram Manjhi का बड़ा हमला- “कांग्रेस देश का कलंक”

तेजस्वी के ‘फ्लॉप’ बयान पर मांझी का तंज – “उन्हें AI का मतलब भी पता है?”

ai summit में ‘बेइज्जती’ पर बवाल jitan ram manjhi का बड़ा हमला-  “कांग्रेस देश का कलंक”

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत 

शेरघाटी/डेस्क:  गया से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय AI समिट में कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे “अलोकतांत्रिक”, “देशद्रोह” और “लोकतंत्र का नंगापन” करार देते हुए कहा कि जब 80-85 देशों के प्रतिनिधि भारत की तकनीकी ताकत देखने आए हों, उस समय इस तरह का विरोध देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है.

मांझी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन उसकी भी मर्यादा होती है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजनीतिक हंगामा करना देशहित में नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे कदम से पार्टी खुद ही जनता के बीच बेनकाब हो रही है.

इस दौरान मांझी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम को “तपस्वी” और “संत प्रवृत्ति का नेता” बताते हुए कहा कि मोदी देश को तकनीकी महाशक्ति बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. विपक्ष के विरोध से उनकी छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav द्वारा AI समिट को “फ्लॉप” बताए जाने पर भी मांझी ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा, “शायद तेजस्वी यादव को AI का सही मतलब भी नहीं पता होगा. यह किसी पार्टी की सभा नहीं, बल्कि भारत के तकनीकी भविष्य का मंच है.”

मांझी ने विपक्ष से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है और ऐसे समय में राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

संबंधित सामग्री

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

झारखंड

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

झारखंड

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

झारखंड

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

झारखंड

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

चंदवा में

झारखंड

चंदवा में 'ग्राम चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत सेन्हा गांव में भाजपा की बैठक आयोजित