समृद्धि यात्रा में निर्मली पहुंचे सीएम नीतीश, जनसंवाद में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, नए योजनाओं का किया ऐलान

By : Ark Sahuliyar
समृद्धि यात्रा में निर्मली पहुंचे सीएम नीतीश, जनसंवाद में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, नए योजनाओं का किया ऐलान

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान आज सुपौल जिले के निर्मली पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की. बाद में जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कई नई योजनाओं की घोषणा की.

पढ़ें पूरी रिपोर्ट 
समृद्धि यात्रा के तहत सुपौल जिले के निर्मली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की.

निर्मली में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 को उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में विकास की नई शुरुआत हुई. उन्होंने कहा कि पहले राज्य में डर और असुरक्षा का माहौल था, लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से डरते थे, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहद खराब थी, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है. शिक्षकों की बड़ी संख्या में बहाली की गई, साइकिल और पोशाक योजना के जरिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया. उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 25 हजार शिक्षकों की बहाली की जा चुकी है और राज्य में कुल 5 लाख 24 हजार शिक्षक कार्यरत हैं. साथ ही जल्द ही 45 हजार नए पदों पर भी बहाली की जाएगी.

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगातार मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है. अभी 6 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जिससे राज्य में कुल मेडिकल कॉलेजों की संख्या 12 हो जाएगी. वहीं पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 5400 बेड का बनाया जा रहा है और आईजीआईएमएस को 3000 बेड का अस्पताल बनाने की योजना है.

सुपौल जिले के लिए भी मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि जिले में 4 लाख 12 हजार महिलाओं को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है. साथ ही यहां औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी. दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समितियों का गठन किया जाएगा और जिले की 174 पंचायतों में सुधा का काउंटर खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार खेल के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है.

वहीं अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने अपने परिवार को ही सत्ता में आगे बढ़ाने का काम किया, जबकि उनकी सरकार ने पूरे राज्य के विकास के लिए काम किया है.

ये भी पढ़ें- LPG सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, देशभर में लागू हुआ एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट

संबंधित सामग्री

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी.