गिरफ्तारी के बाद प्रत्याशी को समर्थकों ने किया फूल मालाओं से स्वागत, अब जेल से ही लड़ेंगे चुनाव

गिरफ्तारी के बाद प्रत्याशी को समर्थकों ने किया फूल मालाओं से स्वागत, अब जेल से ही लड़ेंगे चुनाव

गिरफ्तारी के बाद प्रत्याशी को समर्थकों ने किया फूल मालाओं से स्वागत अब जेल से ही लड़ेंगे चुनाव

न्यूज़11 भारत 
बक्सर/डेस्क: 
बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और भीम आर्मी से जुड़े अनिल प्रधान को पुलिस ने नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तनाव और उनके समर्थकों में आक्रोश देखा गया. 

सूत्रों के अनुसार, अनिल प्रधान ने देर शाम करीब सात बजे राजपुर सीट से नामांकन दाखिल किया था. बक्सर अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकलते ही नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान समर्थकों ने पुलिस हिरासत में ही उन्हें फूल-माला पहनाई और नारेबाजी की.

समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है और पुलिस ने बिना वारंट या नोटिस के कार्रवाई की है. गिरफ्तारी के बाद अनिल प्रधान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने राजपुर सुरक्षित सीट से नामांकन किया है, लेकिन पुलिस ने बिना कोई कागजात या नोटिस दिखाए उन्हें हिरासत में ले लिया. उनके अनुसार, कारण पूछने पर पुलिस ने कहा, 'मैं वर्दी में हूं, मेरे साथ चलिए।' प्रधान ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया.

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी एक पुराने मामले से हुई है, जिसमें एक युवती ने उन पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया था. पीड़िता नासरीन खातून ने मार्च महीने नगर थाना मामला दर्ज कराया था.

संबंधित सामग्री

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा PM मोदी पर किए टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

झारखंड

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा PM मोदी पर किए टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार में लोकसेवा आयोग की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि करती दो महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ब्लूटूथ और आंसर शीट भी बरामद किया गया है।

रांची के हरमू इलाके में बिजली के खंभे में लगी आग

झारखंड

रांची के हरमू इलाके में बिजली के खंभे में लगी आग

झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट.. जानें कहां और कैसे देखें नतीजे

झारखंड

झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट.. जानें कहां और कैसे देखें नतीजे

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

बिहार

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

पटना में रामकृष्णनगर आभूषण दुकान डकैती के आरोपी दिलीप का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।