अब बिहार में महंगा होगा बस सफर, जानिए साधारण से लेकर वॉल्वो तक का नया रेट

अब बिहार में महंगा होगा बस सफर, जानिए साधारण से लेकर वॉल्वो तक का नया रेट

बिहार सरकार ने बस किराए में 10-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। बस किराए की इस वृद्धि का सीधा असर लाखों यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

अब बिहार में महंगा होगा बस सफर जानिए साधारण से लेकर वॉल्वो तक का नया रेट

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज़ 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार की तरफ से बस किराए में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव जारी किया गया है। राज्य परिवहन विभाग की इस पहल का असर सीधा आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

क्या है प्रस्ताव

आपको बता दें कि यह बढ़ोतरी मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 67 के तहत तैयार की गई है। राज्यपाल की अनुमति से जारी इस प्रस्ताव पर सरकार ने आम जनता से एक महीने के अंदर सुझाव और आपत्तियां भी मांगी है। इससे साफ है कि यह अंतिम फैसला नहीं है लेकिन किराया बढ़ना तय है।

साधारण और डीलक्स का किराया

बता दें कि नए प्रस्ताव के अनुसार साधारण बसों का किराया 50 किलोमीटर तक 1.50 रुपये से बढ़ाकर 1.71 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। वहीं डीलक्स बसों के लिए यह दर 1.96 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है। लंबी दूरी पर प्रति किलोमीटर दर में थोड़ी कमी जरूर होगी, लेकिन कुल खर्च बढ़ेगा।

एसी और वॉल्वो का किराया भी बढ़ा

एसी बसों के लिए 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर और वॉल्वो या मर्सिडीज जैसी प्रीमियम बसों के लिए 2.88 रुपये प्रति किलोमीटर तक किराया निर्धारित किया गया है।

शहरों के लिए नियम

नगरीय बस सेवाओं के लिए भी नया सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत पहले 4 किलोमीटर को एक स्टेज माना जाएगा, फिर हर 2 किलोमीटर पर नया स्टेज बनेगा। पहले 4 किलोमीटर के लिए 1.84 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है।

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सड़क का होगा चौड़ीकरण, जानिए क्या है पूरी तैयारी

संबंधित सामग्री

Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

बिहार

Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

बगहा में 5 दिनों से गायब मुरारी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर दफना दिए थे। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

सोनपुर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर पर चला सरकार का डंडा, 16 लाख की बेनामी संपत्ति अब होगी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

सोनपुर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर पर चला सरकार का डंडा, 16 लाख की बेनामी संपत्ति अब होगी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

निगरानी कोर्ट पटना ने सोनपुर के पूर्व इंस्पेक्टर राजीव नयन कुमार सिंह की ₹16.44 लाख की अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार की यह एक और बड़ी कार्रवाई है.

Bihar News: DM साहब ने खुद हंसुआ लेकर कटाई कर दी शुरू, जानिए पूरी खबर

बिहार

Bihar News: DM साहब ने खुद हंसुआ लेकर कटाई कर दी शुरू, जानिए पूरी खबर

DM रिची पाण्डेय ने डूमरा के खैरवा में गेहूं कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। प्रति हेक्टेयर 21.60 क्विंटल उपज का आकलन हुआ और डीएम ने किसानों से मिलकर कृषि योजनाओं का फीडबैक लिया।

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— "अब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ"

राजनीति

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— "अब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ"

नीतीश कुमार कल राज्यसभा की शपथ लेकर दिल्ली में नई पारी शुरू करेंगे। 14 अप्रैल को संभावित इस्तीफे और एनडीए की अहम बैठक ने बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व की आहट तेज कर दी है।

राजबल्लभ ने चेताया, लालू नहीं माने, 2003 की लाठी रैली का वो अनसुना किस्सा, जिसने राजद को सत्ता से कोसों दूर कर दिया

बिहार

राजबल्लभ ने चेताया, लालू नहीं माने, 2003 की लाठी रैली का वो अनसुना किस्सा, जिसने राजद को सत्ता से कोसों दूर कर दिया

शिवानन्द तिवारी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए 2003 की 'लाठी रैली' पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे लालू यादव के एक अड़ियल फैसले और 'लाठी' के डर ने अति पिछड़ों को राजद से हमेशा के लिए दूर कर दिया।