BPSSC SI Mains Result 2026: दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें कट-ऑ...

BPSSC दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

BPSSC SI Mains Result 2026: दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें कट-ऑफ और PET की पूरी डिटेल

BPSSC SI Mains Result: बिहार दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी। कुल 1,799 पदों के लिए 10,759 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सफल। सामान्य वर्ग का कट-ऑफ 134 अंक रहा।

bpssc si mains result 2026 दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी यहाँ देखें कट-ऑफ और pet की पूरी डिटेल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क(रोहित, पटना): बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा (Sub-Inspector) भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1,799 पदों पर होने वाली इस बहाली के अगले चरण के लिए आयोग ने 10,759 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के कुल 6 गुना उम्मीदवारों का चयन अगले दौर के लिए किया गया है।

34 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा, अनारक्षित वर्ग में सबसे ज्यादा पद

गौरतलब है कि बीते 27 मई 2026 को आयोजित हुई मुख्य लिखित परीक्षा में राज्य भर से 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,799 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिसमें अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए सबसे अधिक 850 पद तय किए गए हैं। वहीं, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए इस भर्ती में कुल 614 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

यह रहा मुख्य श्रेणियों का कट-ऑफ (Cut-Off Marks)

आयोग द्वारा जारी नतीजों के साथ ही कट-ऑफ अंक भी घोषित कर दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • सामान्य वर्ग (पुरुष): 134 अंक

  • सामान्य वर्ग (महिला): 116.20 अंक

अगला पड़ाव शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), जल्द जारी होगा शेड्यूल

मुख्य परीक्षा में सफलता झंडा गाड़ने वाले सभी 10,759 अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। आयोग (BPSSC) जल्द ही PET की सटीक तिथि, समय और पूरे कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा।

PET के बाद तैयार होगी फाइनल मेरिट लिस्ट

इस शारीरिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक दक्षताओं का परीक्षण किया जाएगा। आयोग ने साफ किया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और उसके बाद की अन्य जरूरी दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम मेधा सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बिहार पुलिस में बंपर बहाली का रास्ता साफ और छात्रावास सहायता राशि भी हुई दोगुनी, जानें सम्राट कैबिनेट की हर बड़ी बात

बिहार

बिहार पुलिस में बंपर बहाली का रास्ता साफ और छात्रावास सहायता राशि भी हुई दोगुनी, जानें सम्राट कैबिनेट की हर बड़ी बात

बिहार कैबिनेट की बैठक में 63 बड़े फैसलों पर मुहर लगी। पुलिस में 20,937 पदों पर बहाली, बिजली सब्सिडी के लिए ₹23,165 करोड़ मंजूर और पटना जू का नाम बदला गया। गंगा पथ निर्माण और शिक्षा क्षेत्र को भी सौगात