बिहार के मशहूर ‘बॉस फूड’ ब्रांड पर बड़ा फर्जीवाड़ा: दरभंगा में फैक्ट्री पर छापा,...

बिहार के मशहूर ‘बॉस फूड’ ब्रांड पर बड़ा फर्जीवाड़ा: दरभंगा में फैक्ट्री पर छापा, 10 करोड़ के नकली स्नैक्स और रैपर बरामद

बिहार के प्रसिद्ध स्नैक्स ब्रांड 'बॉस फूड' के नाम पर नकली खेल का पर्दाफाश। दरभंगा में छापा मारकर प्रशासन ने जब्त किए 10 करोड़ के डुप्लीकेट स्नैक्स और रैपर। कारोबारी सुनील अग्रवाल का नाम आया सामने।

बिहार के मशहूर ‘बॉस फूड’ ब्रांड पर बड़ा फर्जीवाड़ा दरभंगा में फैक्ट्री पर छापा 10 करोड़ के नकली स्नैक्स और रैपर बरामद

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क बिहार के सबसे चर्चित और पसंदीदा स्नैक्स ब्रांड्स में से एक बॉस फूड के नाम पर बाजार में बड़े पैमाने पर नकली प्रोडक्ट्स बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी को पिछले काफी समय से अपने लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक विशेष टीम जांच के लिए बिहार पहुंची।

दरभंगा के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी, पुलिस भी रही मौजूद

मजिस्ट्रेट की टीम ने स्थानीय दरभंगा के सदर थाना पुलिस के सहयोग से दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक ठिकाने पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और जांच टीम ने मौके से भारी मात्रा में नकली स्नैक्स, हूबहू दिखने वाले नकली रैपर और पैकिंग सामग्री जब्त की है।

“चीकू” और “चटोरी” जैसे मशहूर प्रोडक्ट्स की हो रही थी डुप्लीकेसी

जांच में सामने आया है कि बच्चों और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय स्नैक्स “चीकू”, “टेस्टी पटसा” और “चटोरी” की नकली पैकेजिंग तैयार कर उन्हें धड़ल्ले से बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। आम उपभोक्ता असली और नकली के इस बारीक फर्क को समझ नहीं पा रहे थे।

चार महीने से मिल रही थीं शिकायतें, कंपनी को 10 करोड़ का फटका "पिछले चार महीनों से हमें बाजार से लगातार डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स और उनके खराब स्वाद की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद हमने आंतरिक जांच की और प्रशासन को सूचित किया।" रवि चौधरी, सेल्स ऑफिसर (बॉस फूड)

कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, इस बड़े फर्जीवाड़े और मार्केट में नकली माल की सप्लाई की वजह से ब्रांड की साख को बट्टा लगा है और कंपनी को करीब 10 करोड़ रुपये के भारी-भरकम राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

कारोबारी सुनील अग्रवाल का नाम आया सामने, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

छापेमारी के दौरान बरामद किए गए सभी नकली सामान और मशीनों को प्रशासन ने सील कर दिया है। इस मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच टीम के सामने सुनील अग्रवाल नामक एक स्थानीय व्यवसायी का नाम आया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नकली स्नैक्स के धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और बिहार के किन-किन जिलों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।

संबंधित सामग्री

बगहा में लेडी सिंघम का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी सिंडिकेट का भंडाफोड़, कैश के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

बिहार

बगहा में लेडी सिंघम का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी सिंडिकेट का भंडाफोड़, कैश के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

बगहा के रामनगर में SDPO रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। तीन दुकानों से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट, कैश और शराब के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार किए गए।

बिहार में RPF की बड़ी स्ट्राइक: सिकंदराबाद एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, बैग छोड़कर भागे तस्कर

बिहार

बिहार में RPF की बड़ी स्ट्राइक: सिकंदराबाद एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, बैग छोड़कर भागे तस्कर

बक्सर स्टेशन पर RPF ने सिकंदराबाद एक्सप्रेस से 3 लावारिस बैगों में छिपाई गई 55 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। चेकिंग देखकर तस्कर फरार हो गए। बरामद खेप आगे की जांच के लिए GRP को सौंपी गई।

पटना में फिर गरजीं बंदूकें, बीच सड़क पर युवक को घेरकर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

बिहार

पटना में फिर गरजीं बंदूकें, बीच सड़क पर युवक को घेरकर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पटना के फतुहा फोरलेन पर जमीन विवाद में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को घेरकर सरेराह गोलियां बरसाईं। घायल गंभीर हालत में PMCH रेफर, पीड़ित ने संतोष राम नामक हमलावर का नाम बताया।

10 साल पहले खत्म हुआ था अफेयर, अब मुंबई से लौटे 4 भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला

बिहार

10 साल पहले खत्म हुआ था अफेयर, अब मुंबई से लौटे 4 भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला

नवादा में 10 साल पुराने प्रेम प्रसंग की रंजिश में मुंबई से लौटे 4 सगे भाइयों पर जानलेवा हमला। बहन के घर जाते वक्त जफरा गांव के पास आरोपियों ने पीटा और सामान लूटा। सभी गंभीर हालत में भर्ती।

ड्यूटी पर तैनात RPF जवान की हत्या क्यों हुई? भागलपुर पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, चोरों के गैंग से जुड़ा है पूरा मामल

बिहार

ड्यूटी पर तैनात RPF जवान की हत्या क्यों हुई? भागलपुर पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, चोरों के गैंग से जुड़ा है पूरा मामल

भागलपुर में RPF जवान धर्मेंद्र कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। ट्रेन में चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने उनका अपहरण कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी चिकु यादव को गिरफ्तार कर लिया