Bihar Weather Today: बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ठनका का अलर्ट, इस द...

Bihar Weather Today: बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ठनका का अलर्ट, इस दिन से मानसून की होगी एंट्री

बिहार में प्री मानसून के तहत समय से पहले आंधी-बारिश के साथ ठनका गिरने से की लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस कड़ी में आज मौसम विभाग ने राज्य के 38 जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

bihar weather today बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ठनका का अलर्ट इस दिन से मानसून की होगी एंट्री

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना:
बिहार में प्री मानसून के तहत समय से पहले आंधी-बारिश के साथ ठनका गिरने से की लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस कड़ी में आज मौसम विभाग ने राज्य के 38 जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 38 में से 16 जिलों के लिए ऑरेंज तो 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। 

कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी 

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आज सुबह से लेकर कल सुबह तक आंधी बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान राज्य में कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 

8 से 10 जून के बीच मानसून की एंट्री

बिहार में इस वर्ष 8 से 10 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है। हर साल मानसून 12 से 15 जून को आता है लेकिन इस बार मानसून के 4 दिन पहले पहुंचने की संभावना है। इस साल 26 मई को मानसून केरलम पहुंचेगा, जो कि तय समय से 5 दिन पहले है।

मौसम विभाग की चेतावनी

  • आंधी या बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित और पक्के मकानों में ही शरण लें। पेड़ों, बिजली के खंभों या फिर बड़े होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बचें।
  • खेतों में काम कर रहे किसान मौसम खराब होते ही तुरंत सुरक्षित स्थानों पर आ जाएं। 
  • वज्रपात के दौरान घरों के अंदर ही रहें और बिजली से चलने वाले उपकरणों (जैसे टीवी, फ्रिज आदि) के प्लग बोर्ड से निकाल दें।

संबंधित सामग्री

शेरघाटी से लापता 3 छात्राएं 12 घंटे में बरामद,  जांच में जुटी पुलिस

बिहार

शेरघाटी से लापता 3 छात्राएं 12 घंटे में बरामद, जांच में जुटी पुलिस

गया पुलिस ने शेरघाटी से रहस्यमय तरीके से लापता हुई तीन छात्राओं को महज 12 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से यह कामयाबी मिली।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

बिहार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 11 IAS अफसरों का तबादला किया है। दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव बने और अरविंद चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय की जिम्मेदारी मिली है।

बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांडः बक्सर जेल के कैदी से सीबीआई की पूछताछ, 10 दिनों की रिमांड पर दिल्ली ले गई टीम

बिहार

बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांडः बक्सर जेल के कैदी से सीबीआई की पूछताछ, 10 दिनों की रिमांड पर दिल्ली ले गई टीम

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच एक बार फिर बिहार की तरफ मुड़ गई है। इस मामले CBI ने बक्सर सेंट्रल जेल में बंद कैदी से पूछताछ की है।

इंसानियत शर्मसार: खेलते-खेलते गायब हुआ मासूम, बेरहमी से हत्या कर कबाड़ कार में फेंका शव

बिहार

इंसानियत शर्मसार: खेलते-खेलते गायब हुआ मासूम, बेरहमी से हत्या कर कबाड़ कार में फेंका शव

बिहार के गोपालगंज से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां सात साल के एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर शव को कबाड़ कार में फेक दिया गया।

जेडीयू MLC  नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा- अपराध करोगे तो खटाखट गोली लगेगा

बिहार

जेडीयू MLC नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा- अपराध करोगे तो खटाखट गोली लगेगा

जेडीयू MLC नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिये गए वचन और निशांत कुमार का बयान क्राइम, करप्शन और कॉम्यूनलिज्म से कोई समझौता नहीं कर