Bihar Weather Today: बिहार में आज से बढ़ेगी तपिश, मौसम विभाग का 3 जून से लू का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों के दौरान पटना समेत अन्य जिलों के तापमान में तेजी से वृद्धि की संभावन जताई है। इस दौरान राज्य में कुछ जगहों पर लू चलेगी तो कई जगहों पर लू जैसे हालात बनेंगे।

By : Rani Thakur
Bihar Weather Today: बिहार में आज से बढ़ेगी तपिश, मौसम विभाग का 3 जून से लू का अलर्ट

बिहार में आज से बढ़ेगी तपिश

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। दो-तीन दिनों के अंदर फिर से सूबे में पछुआ हवा का जोर चलेगा और पुरवाई सिमट जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में तापमान में तेजी से वृद्धि की संभावना जताई गई है। राज्य में कुछ जगहों पर लू चलेगी तो कई जगहों पर लू जैसे हालात बनने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दो जून से ही मौसम में बदलाव का असर दिखने लगेगा। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में सोमवार से चार से आठ डिग्री का अंतर आ सकता है।

आंशिक बादल के साथ बढ़ेगी तपिश

सोमवार को पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में आंशिक बादल के साथ तपिश बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहतास, भभुआ, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद में मौसम गर्म रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा के कुछ जगहों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रविवार को 37 किमी प्रतिघंटा नालंदा में हवा की रफ्तार दर्ज की गई। समस्तीपुर में 15 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पटना में भी बढ़ा तापमान 

रविवार को पटना सहित राज्य भर में अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री बीच बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना में भी लोगों ने गर्मी महसूस की। पटना का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित शेष जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। हालांकि पटना में तापमान के सामान्य बना रहा। राज्य के अन्य जिलों में गर्मी का असर कम देखने को मिला। हालांकि शाम से गर्मी सताने लगी। शहरी क्षेत्र से गांवों तक बिजली की खपत में बढ़ोतरी देखी गई। मुजफ्फरपुर में दिन में गर्मी का मिला जुला असर देखने को मिला।


 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।