Bihar Police: बिहार पुलिस लिखित परीक्षा की बदली गई तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

बिहार पुलिस वायरलेस में सिपाही की लिखित परीक्षा अब 28 जून को ली जाएगी। पहले यह परीक्षा 21 जून को होनी थी लेकिन उसी दिन नीट यूजी की परीक्षा है।<br/>

By : Rani Thakur
Bihar Police: बिहार पुलिस लिखित परीक्षा की बदली गई तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

बिहार पुलिस लिखित परीक्षा बदली गई तारीख

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: बिहार पुलिस वायरलेस में सिपाही की लिखित परीक्षा अब 28 जून को ली जाएगी।  पहले यह परीक्षा 21 जून को होनी थी लेकिन उसी दिन नीट यूजी की परीक्षा है। इसको देखते हुए केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 21 जून को होने वाली इस लिखित परीक्षा की तारीख बढ़ाकर 28 जून कर दिया है। 

993 पदों पर होगी परीक्षा 

मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 993 पदों के लिए होने वाली है। जबकि इस परीक्षा में कुल 2.75 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक पद के लिए लिखित परीक्षा में 277 अभ्यर्थियों के बीच प्रतियोगिता होगी। अब यह परीक्षा 28 जून 2026 को एक ही पाली में (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक) होगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुबह 10 से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा.

नीचे दिए गए डेट और समय को कर लीजिए नोट

  • परीक्षा की तारीख: 28 जून 2026 (रविवार)
  • परीक्षा का समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक 
  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 10:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक (11:00 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी)

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • 15 जून 2026 से उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व जन्मतिथि दर्ज करके परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी चेक कर सकते हैं।
     

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।