बिहार में रोड एक्सीडेंट में जब्त वाहन अब इतनी देर में लौटाएगी पुलिस, जारी हुआ आदेश

बिहार में रोड एक्सीडेंट में जब्त वाहन अब इतनी देर में लौटाएगी पुलिस, जारी हुआ आदेश

बिहार पुलिस मुख्यालय ने रोड एक्सीडेंट के बाद वाहनों को 24 घंटे के अंदर वापस करने का आदेश जारी किया है। यह कदम मख्य रूप से अनावश्यक देरी रोकने के लिए उठाया गया है।

बिहार में रोड एक्सीडेंट में जब्त वाहन अब इतनी देर में लौटाएगी पुलिस जारी हुआ आदेश

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अभिषेक कुमार / पटना:
बिहार में सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक अहम निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के आधार पर अब सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस को 24 घंटे के अंदर वाहन मालिक को गाड़ी वापस करनी होगी। पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। 

पुलिस मुख्यालय से होगी मॉनिटरिंग

सभी जिलों में ट्रैफिक डीएसपी के अधीन इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि गाड़ी मालिकों को परेशानी न हो। इसके पालन की पुलिस मुख्यालय द्वारा मॉनिटरिंग भी की जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी यातायात सुधांशु कुमार की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर ऐसे कई मामले संज्ञान में आए हैं, जिसमें थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुक्त करने में अनावश्यक देरी किया जाता है। 

वाट्सएप नंबर 9031829356 से होगी निगरानी

पुलिस मुख्यालय द्वारा हर जिले में इसका अनुपालन करने का निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम का वाट्सएप नंबर 9031829356 भी जारी कर दिया गया है। इस व्हाट्सएप के माध्यम से वाहन मालिकों को एक निर्धारित फॉर्मेट में सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके माध्यम से पुलिस मुख्यालय से भी मॉनिटरिंग की जाएगी।
 
संबंधित सामग्री

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार में लोकसेवा आयोग की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि करती दो महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ब्लूटूथ और आंसर शीट भी बरामद किया गया है।

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

बिहार

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

पटना में रामकृष्णनगर आभूषण दुकान डकैती के आरोपी दिलीप का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार में अब जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों में गेहूं-चावल के साथ-साथ कुकिंग कोयला भी उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोइ गैस की कमी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

लालू यादव के जमानत रद्द वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीबीआई ने दी है चुनौती

बिहार

लालू यादव के जमानत रद्द वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीबीआई ने दी है चुनौती

चारा घोटाले में मुख्य आरोपी लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

Bihar Panchayat Elections:बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, इसी महीने मिल जाएगी मल्टी-पोस्ट ईवीएम

बिहार

Bihar Panchayat Elections:बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, इसी महीने मिल जाएगी मल्टी-पोस्ट ईवीएम

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मतदाता-सूची जल्द जारी करने का भी निर्देश दिया गया है।