साहब की ऐश-ओ-आराम वाली जिंदगी पर लगा ब्रेक! करोड़ों की अवैध संपत्ति के खेल में न...

साहब की ऐश-ओ-आराम वाली जिंदगी पर लगा ब्रेक! करोड़ों की अवैध संपत्ति के खेल में निलंबित हुए किशनगंज के DSP

किशनगंज डीएसपी गौतम कुमार को भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। ईओयू की छापेमारी में पत्नी और करीबियों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति मिली है। मोतिहारी शराब कांड पर भी सख्त एक्शन।

साहब की ऐश-ओ-आराम वाली जिंदगी पर लगा ब्रेक करोड़ों की अवैध संपत्ति के खेल में निलंबित हुए किशनगंज के dsp

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क: बिहार पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब किशनगंज के डीएसपी (DSP) गौतम कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद उन पर निलंबन की गाज गिर गई। डीजीपी विनय कुमार ने आधिकारिक रूप से गौतम कुमार के निलंबन की पुष्टि की है और यह स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई का सिलसिला अभी जारी रहेगा।

आय से अधिक संपत्ति का बड़ा जाल

यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा 29 मार्च को की गई छापेमारी के बाद हुई है। ईओयू की टीम ने पटना समेत प्रदेश के कुल छह अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी। इस छापेमारी में डीएसपी गौतम कुमार की अकूत संपत्ति का काला चिट्ठा खुल गया। जांच में सामने आया कि गौतम कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने, अपनी पत्नी, बेटे और एक महिला मित्र के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की थी। सोमवार को ईओयू कार्यालय में डीएसपी को तलब किया गया, जहां उनसे घंटों गहन पूछताछ की गई। सूत्रों का कहना है कि इस पूछताछ में कई और बड़े राज सामने आने की उम्मीद है, जिससे डीएसपी की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं।

मोतिहारी शराब कांड पर DGP ने क्या बोला 

इस बीच, डीजीपी विनय कुमार ने मोतिहारी में हुए हालिया शराब कांड पर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। घटनास्थल से भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की गई है और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीजीपी ने इसे एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से 1500 लीटर मेथनॉल को समय रहते जब्त कर लिया गया। यदि यह जहरीला पदार्थ शराब के रूप में बाजार में बिक जाता, तो राज्य में एक भयावह त्रासदी हो सकती थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इस बड़े खतरे को टाल दिया है। डीजीपी ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार हो या अवैध शराब का धंधा, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित सामग्री

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

बिहार

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

आम जनता की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-कटरा-औराई-जनकपुर रोड नई रेललाइन परियोजना के लिए 229.05 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। यह प्रस्तावित रेल लाइन लगभग 66.55 किलोमीटर लंबी होगी।

18 महीने की रेकी और फिर करोड़ों की लूट! पुलिस के हत्थे चढ़ा दानापुर गोल्ड लूट कांड का मास्टरमाइंड

बिहार

18 महीने की रेकी और फिर करोड़ों की लूट! पुलिस के हत्थे चढ़ा दानापुर गोल्ड लूट कांड का मास्टरमाइंड

दानापुर सोना लूटकांड का पर्दाफाश! 5.4kg सोने के साथ मास्टरमाइंड अमरनाथ गोपी गिरफ्तार। 18 महीने से हो रही थी रेकी, बाकरगंज भी था निशाने पर। SIT और STF की बड़ी कामयाबी।

बिहार के इस रूट से जल्द दौड़ेगी नई ट्रेन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

बिहार

बिहार के इस रूट से जल्द दौड़ेगी नई ट्रेन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष तैयारी की है। इस कड़ी में रेलवे की तरफ से गोंदिया से रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

बिहार में इतने दिनों में पूरी हो जाएगी जमीन की मापी, लागू हुई नई व्यवस्था

बिहार

बिहार में इतने दिनों में पूरी हो जाएगी जमीन की मापी, लागू हुई नई व्यवस्था

आम नागरिकों की सुविधा के लिए बिहार सरकार ने भूमि मापी की नई व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत अविवादित भूमि की मापी 7 दिनों में जबकि विवादित जमीन की मापी 11 दिनों के अंदर कर ली जाएगी।

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश,  गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

बिहार

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश, गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

शादी के नाम पर जाल बिछाकर दूल्हे पक्ष को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। घटना को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।