रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में दिशा कमिटी की बैठक संपन्न, बिजली, प...

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में दिशा कमिटी की बैठक संपन्न, बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

बिजली और पानी की समस्या का त्वरित समाधान करें : संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में दिशा कमिटी की बैठक संपन्न बिजली पानी जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज रांची जिला दिशा की  बैठक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में पूर्व में दिशा की बैठक में जो मुद्दे जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए थे, उसकी समीक्षा की गई.  रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा बैठक में 2026 तक रांची को इंदौर की तर्ज पर क्लीन रांची स्वच्छ रांची के संकल्प को दोहराते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, सभी अधिकारी, सभी सामाजिक संगठन, एवं धार्मिक संगठनों, के साथ मिलकर काम करने की बात कही.

 गर्मी के पूर्व पानी की समस्याओं के समाधान पर चर्चा करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि शहर में दर्जनों टंकी वर्षों से बनकर तैयार है, परंतु टंकी में  पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरू करें ताकि गर्मी में लोगों को पानी मिल सके.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के डीसी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल से जल योजना जो अधूरी पड़ी है, मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर इसकी जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करें. बरसात में रांची शहर के विभिन्न मोहल्ले में जल जमाव की समस्या को देखते हुए, ऐसे मोहल्ले में बरसात के पूर्व जल जमाव की समस्याओं का समाधान का निराकरण करने की बात कही.  रांची के विभिन्न वार्डों में नालियां रोड का निर्माण 400 या 500 फिट नहीं करें बल्कि जो भी रोड या नाली का निर्माण हो, वह पूर्ण रूप से पूरा हो ताकि बार-बार की समस्या ना रहे.

 केतारी बगान में बना रहे ब्रिज नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा. 45 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य चल रहा है. पावर हाउस के पास दो फ्लाई ओवर का निर्माण होना है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची रेलवे के अधिकारियों एवं राज्य सरकार के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर जल्द इसका निर्माण करने की बात कही ताकि यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके.  रांची रेलवे स्टेशन साउथ की तरफ बन रहे रेलवे स्टेशन का जल्द ही उद्घाटन होगा. सदर अस्पताल में आधार केंद्र खोलने की बात कही गई, जो बच्चे वहां जन्म लेते हैं तुरंत उस बच्चे का आधार कार्ड बन सके.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा स्मार्ट मीटर से आम लोग परेशान हैं. बिजली बिल पहले से ज्यादा आ रहे हैं. अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा हर वार्ड में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान करें. रांची नगर निगम के साथ रांची के विकास एवं  पेयजल की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ जल्द ही बैठक होगी. संजय सेठ ने नगर निगम के प्रशासक को उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य के लिए बधाई दी. श्री सेठ ने कहा नगर निगम के द्वारा इस वर्ष 100 करोड़ की टैक्स वसूली की गई है. पिस्का नगड़ी , नया सराय, फ्लाईओवर का काम अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा.

जल्द ही जयपाल सिंह स्टेडियम में रांची वासी के लिए रात्रि बाजार लगाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 से 15 साल के बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त में टीकाकरण की शुरुआत की है. संजय सेठ ने सिविल सर्जन से इस अभियान को गांव  गांव तक पहुंचाने का निर्देशित किया. काठी टाड चौक पर जाम की समस्याओं को देखते हुए सिग्नल लाइट लगाने का निर्देश उपायुक्त को दिया. जीएल चर्च के व्यापारियों को गलत तरीके से फसाने की साजिश की गई थी, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निष्पक्ष जांच कर उसे बचाया, इसके लिए संजय सेठ ने प्रशासन को धन्यवाद दिया. रातू के सीओ की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संजय सेठ ने रांची के उपायुक्त को जांच कर कार्रवाई करने की बात कही.

 सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा. आज के इस बैठक में झारखंड सरकार के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, खूंटी से सांसद काली चरण मुंडा, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, मेयर रोशनी खालको, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक अमित कुमार, डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित सभी अधिकारी, सभी सांसद के प्रतिनिधि, सभी विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर, जनता के पैसों पर सरकार की लापरवाही भारी: प्रतुल शाहदेव

 

संबंधित सामग्री

दरभंगा: 55 साल के नंदोई संग 26 साल की महिला फरार, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई पीछे 

बिहार

दरभंगा: 55 साल के नंदोई संग 26 साल की महिला फरार, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई पीछे 

जारंगडीह में अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक में डॉ अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाये जाने का लिया गया निर्णय

झारखंड

जारंगडीह में अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक में डॉ अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाये जाने का लिया गया निर्णय

बोरियाडीह में मां मनसा महायज्ञ: 251 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, चार वर्षों से जारी परंपरा

झारखंड

बोरियाडीह में मां मनसा महायज्ञ: 251 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, चार वर्षों से जारी परंपरा

श्रद्धा और आस्था का अनोखा दृश्य, रास्ते में बच्चों को सुलाकर आशीर्वाद लेने की परंपरा निभाई गई

डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर में एलएमसी बैठक में शैक्षणिक उपलब्धियों पर की गई विस्तार से चर्चा

झारखंड

डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर में एलएमसी बैठक में शैक्षणिक उपलब्धियों पर की गई विस्तार से चर्चा

बरही में बरही ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त

झारखंड

बरही में बरही ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त