ओडिशा में स्वाभिमान समावेश में शामिल हुए सुदेश महतो, कहा- कुड़मी समुदाय को दिशाहीन करने की साजिश

ओडिशा में स्वाभिमान समावेश में शामिल हुए सुदेश महतो, कहा- कुड़मी समुदाय को दिशाहीन करने की साजिश

ओडिशा में स्वाभिमान समावेश में शामिल हुए सुदेश महतो कहा- कुड़मी समुदाय को दिशाहीन करने की साजिश 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित जशीपुर में कुड़मी सेना द्वारा आयोजित ’स्वाभिमान समावेश’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. भारी बारिश के बावजूद महिलाएं समेत सभी लोग कार्यक्रम में डटे रहे. इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि डेढ़ करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले कुड़मी समुदाय को तीन राज्यों–झारखंड, बंगाल और ओडिशा में बांट दिया गया है. कुड़मी समुदाय को दिशाहीन करने की साजिश अभी भी चल रही है. इसे पहचानना होगा. धीरे धीरे समाज में जागरूकता आ रही है और लोग साजिश को समझ रहे हैं. 

सुदेश महतो ने कहा कि ओडिशा से उनका लगाव तीस वर्षों से है और झारखंड आंदोलन में आजसू के नेतृत्व में ओडिशा के आदिवासी–मूलवासी समुदायों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सुदेश महतो ने कहा कि ओडिशा के कुड़मी समुदाय की अद्भुत एकजुटता और अपनी संस्कृति के प्रति सच्चा समर्पण उन्हें अभिभूत करता है. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए युवाओं और महिलाओं को आगे आना होगा. साथ ही अपनी संस्कृति और भाषा के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में आजसू महासचिव हरेलाल महतो, कुड़मी सेना के अध्यक्ष दिव्या सिंह महतो, सत्यनारायण महतो, अमित महतो, सविता महतो, कामिनी कांत महतो आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में दिशा कमिटी की बैठक संपन्न, बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

BREAKING: हजारीबाग और बोकारो में ट्रेजरी से अवैध निकासी के बाद पलामू में भी अवैध निकासी के मिले संकेत

झारखंड

BREAKING: हजारीबाग और बोकारो में ट्रेजरी से अवैध निकासी के बाद पलामू में भी अवैध निकासी के मिले संकेत

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

झारखंड

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

झारखंड

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार