Bihar Panchayat Elections:बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, इसी महीने मिल जा...

Bihar Panchayat Elections:बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, इसी महीने मिल जाएगी मल्टी-पोस्ट ईवीएम

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मतदाता-सूची जल्द जारी करने का भी निर्देश दिया गया है।

bihar panchayat electionsबिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज इसी महीने मिल जाएगी मल्टी-पोस्ट ईवीएम

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अभिषेक कुमार / पटना: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने मंगलवार को राज्य के सभी जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान मतदाता-सूची के प्रारूप प्रकाशन का निर्देश दिया गया। इस दौरान मल्टी पोस्ट ईवीएम (एस-3 माडल) के रखरखाव पर चर्चा के बाद तय हुआ कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) निर्धारित तिथि तक पूरी कर ली जाएगी।

अप्रैल में जिलों में मिलेंगे मल्टी-पोस्ट ईवीएम

अप्रैल में ही मल्टी-पोस्ट ईवीएम जिलों को दे दिए जाएंगे। इसे वेयर हाउस में रखा जाएगा, जहां 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी एवं सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती रहेगी। बता दें कि बिहार में पहली बार पंचायत व नगरपालिका आम-उप निर्वाचन में मल्टी-पोस्ट ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा मल्टी-पोस्ट ईवीएम की 32,200 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 1,93,200 बैलेट यूनिट (बीयू) की खरीद की जाएगी। की जा रही है। इस ईवीएम की एक सीयू से छह पदों के लिए मतदान एवं मतगणना एक साथ हो सकती है। 

अधिक पारदर्शी है मल्टी-पोस्ट ईवीएम 

आयोग का दावा है कि परंपरागत ईवीएम की तुलना में यह अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं त्रुटिरहित मतदान एवं मतगणना सुनिश्चित करेगी। साथ ही इसमें छेड़छाड़-रोधी स्टोरेज एंड मेमोरी मॉड्यूल-कार्ड (एसएमएम) और टोटलाइजर की व्यवस्था है, जो मतगणना प्रक्रिया को और अधिक सटीक एवं विश्वसनीय बनाएगी। 


 

संबंधित सामग्री

सीआईएसएफ ने अवैध कोयला के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई, 2.800 टन कोयला और चार मोटरसाइकिल की जब्त

झारखंड

सीआईएसएफ ने अवैध कोयला के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई, 2.800 टन कोयला और चार मोटरसाइकिल की जब्त

अवैध कोयला चोरी और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई

वैशाली गढ़ पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

राजनीति

वैशाली गढ़ पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

विश्वस्तरीय बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का किया अवलोकन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल भाजपा और महागठबंधन दोनों करेंगे रोडशो

राजनीति

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल भाजपा और महागठबंधन दोनों करेंगे रोडशो

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

1170 प्रतिबंधित कोरेक्स और 56 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार  

बिहार

1170 प्रतिबंधित कोरेक्स और 56 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार  

मधेपुरा जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। 

रोहतास के बिक्रमगंज तेंदुनी चौक के समीप आरा रोड़ में अपराधियों ने आभूषण दुकान से दिनदहाड़े की लाखों के जेवरात की लूट

बिहार

रोहतास के बिक्रमगंज तेंदुनी चौक के समीप आरा रोड़ में अपराधियों ने आभूषण दुकान से दिनदहाड़े की लाखों के जेवरात की लूट

पांच की संख्या में दो बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद अपराधी