न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के दरभंगा प्रेम ज्वेलर्स लूट कांड मामले में STF और दरभंगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अभियुक्त नीतीश सिंह और विकास सोनी को गिरफ्तार किया गया है।
चांदी के आभूषण भी मिले
गिरफ्तार आरोपियों के पास से चांदी के आभूषण भी मिले हैं। उनके पास से 4 किलो 830 ग्राम चांदी के आभूषण को जब्त किया गया है और मामले में पूछताछ शुरू हो चुकी है।
कई मामलों में आरोपी हैं दोनों
मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज है। यानी इनका आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ दरभंगा में प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड, वहीं गत 24 मार्च को एक्सिस बैंक से 2 लाख रुपये की लूट के मामले दर्ज है।
पूछताछ में जुटी पुलिस
नीतीश सिंह के बारे में पुलिस ने बताया है कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 7 केस दर्ज हैं। इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच टीम का अनुमान है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जिसका खुलासा बहुत जल्द कर लिया जाएगा।