Bihar News: छपरा में खंडित की गई हनुमान जी की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

Bihar News: छपरा में खंडित की गई हनुमान जी की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के पचुआ पंचायत के भोदसा गांव स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

bihar news छपरा में खंडित की गई हनुमान जी की प्रतिमा ग्रामीणों में आक्रोश

छपरा में खंडित की गई हनुमान जी की प्रतिमा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पवन कुमार सिंह / छपरा:
छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के पचुआ पंचायत के भोदसा गांव स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार की रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर लगभग सौ वर्ष पुराना है, जहां भगवान शंकर-पार्वती, गणेश जी, नन्दनी महाराज तथा महावीर जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं और वर्षों से नियमित पूजा-अर्चना होती आ रही है।

जल्द स्थापित होगी नई प्रतिमा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नवीन कुमार, एसडीपीओ 2 राजकुमार, बीडीओ डॉ अरुण कुमार, सीओ अमलेश कुमार, तथा रामबालक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को सामान्य कराया। वहीं नवीन कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की मौजूदगी में बहुत जल्द पूजा-अर्चना के बाद नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात कही गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मंदिर के पुजारी हरेन्द उपाध्याय उर्फ पूरी बाबा ने एकमा थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 20 मई की शाम जब वे पूजा करने मंदिर पहुंचे तो हनुमान जी की प्रतिमा खंडित अवस्था में पड़ी मिली। आवेदन में आशंका जताई गई है कि किसी असामाजिक तत्व ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से घटना को अंजाम दिया है। वहीं थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पुजारी के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।
 

संबंधित सामग्री

शेरघाटी से लापता 3 छात्राएं 12 घंटे में बरामद,  जांच में जुटी पुलिस

बिहार

शेरघाटी से लापता 3 छात्राएं 12 घंटे में बरामद, जांच में जुटी पुलिस

गया पुलिस ने शेरघाटी से रहस्यमय तरीके से लापता हुई तीन छात्राओं को महज 12 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से यह कामयाबी मिली।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

बिहार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 11 IAS अफसरों का तबादला किया है। दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव बने और अरविंद चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय की जिम्मेदारी मिली है।

बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांडः बक्सर जेल के कैदी से सीबीआई की पूछताछ, 10 दिनों की रिमांड पर दिल्ली ले गई टीम

बिहार

बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांडः बक्सर जेल के कैदी से सीबीआई की पूछताछ, 10 दिनों की रिमांड पर दिल्ली ले गई टीम

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच एक बार फिर बिहार की तरफ मुड़ गई है। इस मामले CBI ने बक्सर सेंट्रल जेल में बंद कैदी से पूछताछ की है।

इंसानियत शर्मसार: खेलते-खेलते गायब हुआ मासूम, बेरहमी से हत्या कर कबाड़ कार में फेंका शव

बिहार

इंसानियत शर्मसार: खेलते-खेलते गायब हुआ मासूम, बेरहमी से हत्या कर कबाड़ कार में फेंका शव

बिहार के गोपालगंज से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां सात साल के एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर शव को कबाड़ कार में फेक दिया गया।

जेडीयू MLC  नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा- अपराध करोगे तो खटाखट गोली लगेगा

बिहार

जेडीयू MLC नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा- अपराध करोगे तो खटाखट गोली लगेगा

जेडीयू MLC नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिये गए वचन और निशांत कुमार का बयान क्राइम, करप्शन और कॉम्यूनलिज्म से कोई समझौता नहीं कर