हत्या 

Bihar News: शेखपुरा में चीनी लदे ट्रक से मिला शव, चाकू से वार कर हत्या की आशंका

शेखपुरा जिले के बायपास रोड एनएच-333ए के किनारे खड़े चीनी लदे एक ट्रक के केबिन से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

By : Rani Thakur
Bihar News: शेखपुरा में चीनी लदे ट्रक से मिला शव, चाकू से वार कर हत्या की आशंका

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रंजन कुमार/ शेखपुरा:
शेखपुरा जिले के बायपास रोड एनएच-333ए के किनारे खड़े चीनी लदे एक ट्रक के केबिन से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शेखपुरा टाउन थाना क्षेत्र के एनएच-333ए की बताई जा रही है। 

शनिवार की सुबह पूजा करने जा रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर पड़ी। ट्रक में किसी तरह की हलचल नहीं दिखाई देने पर लोगों ने ट्रक के पास जाकर जांच की। इसी दौरान ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को घटना की सूचना दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस के अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर शेखपुरा के चीनी कारोबारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रक पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से चीनी लादकर शेखपुरा के लिए चला था। सुबह जब उन्होंने ट्रक के चालक को लगातार फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट मालिक संजय ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया। ट्रांसपोर्ट मालिक ने जीपीएस लोकेशन देखकर बताया कि ट्रक शेखपुरा बाईपास स्थित लाइन होटल के पास खड़ी है। 

इसके बाद अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक के दोनों तरफ के दरवाजे को खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब उन्होंने ट्रक के बायीं तरफ के टायर पर चढ़कर केबिन के अंदर देखा तो वहां खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा था। शव मुंह के बल केबिन में गिरा हुआ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक ट्रक का चालक है या खलासी। पुलिस शव की पहचान कराने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
 

संबंधित सामग्री

नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

दरभंगा शिक्षक सीट से JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

स्कूल में चूल्हा ठंडा, पोर्टल पर करीब 300 बच्चों का एमडीएम गर्म, इस स्कूल से चौंकाने वाला मामला...

स्कूल में चूल्हा ठंडा, पोर्टल पर करीब 300 बच्चों का एमडीएम गर्म, इस स्कूल से चौंकाने वाला मामला...

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र से मध्याह्न भोजन योजना से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

पटना जंक्शन के सब-वे का नाम अब बदल गया है। इस सब-वे की पहचान अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ के नाम से होगी।

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के आसपास डाक बम की सेवा करने गए युवक राजन कुमार पर चाकू से हमला किया गया।