Bihar News: बिहार में पुलिस पर जानलेवा हमला, अपराधी के परिजनों ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे

बिहार के जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में एक कुख्यात फरार अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दो सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में पुलिस पर जानलेवा हमला, अपराधी के परिजनों ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे

हमले में घायल पुलिसकर्मी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क
धीरज कुमार सिंह (संवाददाता) / जमुई:
जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक कुख्यात फरार अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में दो सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि हालात पर काबू पाते हुए पुलिस ने मुख्य अभियुक्त ढीबू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

अपराधी की गिरफ्तारी के बाद हमला 

घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कई संगीन मामलों में वांछित ढीबू यादव खैरमा इलाके में मौजूद है। इसके बाद केस के जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार साह अपनी टीम के साथ उसे पकड़ने के लिए निकले। पुलिस ने खैरमा पुल स्थित चिमनी भट्ठा के पास से ढीबू यादव को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन तभी स्थिति अचानक हिंसक हो गई।

पुलिस पर ईंट-पत्थर भी चले

बताया जाता है कि गिरफ्तारी के दौरान ही ढीबू यादव के परिवार के सदस्य और उसके सहयोगी मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम को घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एसआई सुनील कुमार साह, एसआई बिक्रम कुमार और सिपाही रणबीर कुमार घायल हो गए। घटना के बावजूद पुलिस ने संयम बनाए रखा और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभियुक्त को अपने कब्जे में लिया। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त को भी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया।

आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मामले 

पुलिस के अनुसार, ढीबू यादव पर डकैती, लूट, मारपीट और हत्या जैसे गंभीर आरोपों में दर्जनों मामले जमुई टाउन थाना और क्यूल जीआरपी थाना और झाझा, जमुई जीआरपी थाना में दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।