न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना : मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर बिहार सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर है। यानी सरकार समय रहते इससे निपटने की तमाम व्यवस्था करने में जुटी है। मानसून और बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सुबह 11.30 बजे जरूरी बैठक बुलाई है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी बैठक
मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजिक होगी। बैठक में मुख्य रूप से संभावित बाढ़ को लेकर क्या तैयारी की गई है इस पर गहन समीक्षा की जाएगी। जल संसाधन विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया जाएगा कि क्या-क्या तैयारियां की गई है।
कई निर्देश देंगे सीएम सम्राट
इस बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी समेत मौसम विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ के दौरान आपदा की स्थिति की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी देंगे।