Bihar News: बिहार में बड़े टेंडर माफिया के खिलाफ एक्शन, घर में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

पटना में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने सरकारी निविदाओं में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कारोबारी रिशुश्री के घर पर की जा रही है।<br/>

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में बड़े टेंडर माफिया के खिलाफ एक्शन, घर में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

टेंडर माफिया के घर में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना:
 पटना में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने सरकारी निविदाओं में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कारोबारी रिशुश्री के घर पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर हुई है। सुबह से ही अधिकारियों की टीम पटना के खगौल रोड स्थित मिथापुर इलाके में मौजूद फ्लैट में दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है। 

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज 

मिली जानकारी के अनुसार विशेष निगरानी इकाई ने आरोपी रिशुश्री के खिलाफ कांड संख्या 05/2025 दिनांक 30 अप्रैल 2025 को दर्ज किया था। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। इस केस में आरोप है कि सरकारी टेंडरों में बड़े स्तर पर हेरफेर कर अपनी निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ।

गोपनीय जानकारी का गलत इस्तेमाल 

जांच टीम का कहना है कि आरोपी रिशुश्री रिलायबल इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का संचालक है। उस पर आरोप है कि सरकारी निविदाओं की गोपनीय जानकारी का गलत इस्तेमाल करते हुए टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और तकनीकी जानकारियां पहले ही लीक कर दी जाती थीं, ताकि संबंधित कंपनी को फायदा मिल सके। इस मामले की शुरुआती जांच पहले प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई थी। जांच के दौरान कई वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध दस्तावेज सामने आए थे। ईडी ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विस्तृत जांच की अनुशंसा की थी। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।