शपथ या सियासी रणनीति? कल पटना से रवाना होंगे CM नीतीश कुमार

शपथ या सियासी रणनीति? कल पटना से रवाना होंगे CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल पटना से दिल्ली रवाना होंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई तो 11 अप्रैल को उनकी पटना वापसी हो सकती है।

शपथ या सियासी रणनीति कल पटना से रवाना होंगे cm नीतीश कुमार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी दिल्ली दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जेडीयू सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कल पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह दौरा विशेष रूप से उनकी राज्यसभा सदस्यता की शपथ ग्रहण के लिए तय किया गया है।

10 अप्रैल को शपथ ग्रहण, दिल्ली में हलचल तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दिल्ली में उच्च सदन यानी राज्यसभा की सदस्यता के तौर पर शपथ लेंगे। यह औपचारिकता पूरी करने के बाद उनके उसी दिन पटना लौटने की संभावना है। हालांकि, इसे महज एक शपथ ग्रहण यात्रा के रूप में नहीं देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की खबर के साथ ही राज्य की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है।

बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात पर टिकी निगाहें

जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास उनके शपथ ग्रहण तक ही सीमित नहीं रह सकता। यदि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शीर्ष नेतृत्व से समय मिल जाता है और मुलाकात का शेड्यूल तय होता है, तो सीएम नीतीश कुमार 11 अप्रैल को वापस पटना लौटेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि बीजेपी के आलाकमान से उनकी मुलाकात होती है, तो यह चर्चा बिहार के आगामी राजनीतिक घटनाक्रम और एनडीए गठबंधन के भीतर तालमेल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।

संबंधित सामग्री

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में ले सकते हैं शपथ

बिहार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में ले सकते हैं शपथ

नीतीश की समृद्धि यात्रा में भावुक पल, युवक ने थामा पोस्टर-

बिहार

नीतीश की समृद्धि यात्रा में भावुक पल, युवक ने थामा पोस्टर- 'कृपया मुख्यमंत्री पद न छोड़ें'

सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की देंगे सौगात 

बिहार

सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की देंगे सौगात 

सीएम नीतीश कुमार का लालू-राबड़ी पर बड़ा हमला, कहा– इन लोगों ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया

बिहार

सीएम नीतीश कुमार का लालू-राबड़ी पर बड़ा हमला, कहा– इन लोगों ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया

पटना में निर्माण कार्यों का CM नीतीश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिहार

पटना में निर्माण कार्यों का CM नीतीश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश