सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की देंगे सौगात 

By : News11 Bharat
सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की देंगे सौगात 

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 26 मार्च को नालंदा जिले के दौरे पर है. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली है. इस दौरान जिले को 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी जाएगी. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है. साथ ही जिले के सैकड़ों स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए है.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से बिहार शरीफ पहुंचेंगे. यहां से वह सड़क मार्ग से पुराना रांची रोड पहुंचेंगे, जहां एलआईसी भवन के समीप से सोगरा कॉलेज मोड़ तक स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री कोसुक गांव के पास पंचाने नदी पर विकसित किए जा रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बाद वह पुराना स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. स्टेडियम में जिले की सैकड़ों विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे.

यह भी पढ़े: पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चार दिवसीय बिहार दौरा
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य