न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मंच पर बैठे नीतीश कुमार के सामने एक लड़का हाथ में पोस्टर लिए खड़ा दिखाई दे रहा है. पोस्टर पर लिखा था- "आदरणीय नीतीश जी, कृपया मुख्यमंत्री पद न छोड़ें. आपकी बिहार को आवश्यकता है." जब नीतीश कुमार की नजर इस पोस्टर पर पड़ी, तो उन्होंने सुरक्षाकर्मी को इशारा करते हुए कहा कि पोस्टर वाले लड़के को मेरे पास बुलाओ. इस दौरान मुख्यमंत्री मुस्कुरा रहे थे और अंदर से थोड़े भावुक भी दिखाई दिए.
यह भी पढ़े: सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती आज, पटना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन