सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, मुख्य सचिवालय में तैयारियों के दिए निर्देश

सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, मुख्य सचिवालय में तैयारियों के दिए निर्देश

22 अप्रैल को शाम 6 बजे पटना के मुख्य सचिवालय में बिहार मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। बैठक में कई बड़े प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज मुख्य सचिवालय में तैयारियों के दिए निर्देश

सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज |

न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क 
पटना - बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज बुधवार को शाम 6 बजे पहली कैबिनेट मीटिंग होनी है। मीटिंग मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष, पटना में आयोजित की जाएगी। सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी सहित राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

बिहार सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को शाम 06:00 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष, पटना में बैठक आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में सरकार के अपर सचिव (मंत्रिपरिषद) अभिलेष कुमार सिंह ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को पत्र भेजकर बैठक की सूचना दी है। साथ ही, बैठक को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश भी दिया गया है।
 

अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बैठक में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों के अन्य अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है।

अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य। 

कई विभागों को भेजी गई सूचना:

राजस्व परिषद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सचिवालय के अधिकारी, विद्युत विभाग, भवन निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समेत कई विभागों को बैठक की सूचना भेजी गई है।


तैयारियों को लेकर विशेष निर्देश

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि बैठक के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने और ‘समाहार कक्ष’ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों पर चर्चा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - दरभंगा में संजय सरावगी का दावा: पश्चिम बंगाल में इस बार बनेगी बीजेपी की सरकार

संबंधित सामग्री

50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी, वर्दी में रील बनाने पर गिरी गाज

क्राइम

50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी, वर्दी में रील बनाने पर गिरी गाज

बिहार पुलिस ने वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाने वाले लगभग 50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सूची भेजकर SOP उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है

 विवाद में घिरे पप्पू यादव, बीजेपी महिला नेताओं का तीखा पलटवार—कहा, तुरंत माफी मांगे

राजनीति

विवाद में घिरे पप्पू यादव, बीजेपी महिला नेताओं का तीखा पलटवार—कहा, तुरंत माफी मांगे

बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई महिला नेताओं ने सांसद पप्पू यादव के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर श्रेयसी सिंह, मैथिली ठाकुर, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी

गया में चादरपोशी कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,कैबिनेट बैठक, शराबबंदी और एनकाउंट पर कह दी बड़ी बात!

राजनीति

गया में चादरपोशी कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,कैबिनेट बैठक, शराबबंदी और एनकाउंट पर कह दी बड़ी बात!

गया में चादरपोशी कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कई राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने शराबबंदी, एनकाउंटर, कैबिनेट बैठक और बंगाल चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

जेडीयू ने जारी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची, संजय झा बने रहेंगे कार्यकारी अध्यक्ष

राजनीति

जेडीयू ने जारी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची, संजय झा बने रहेंगे कार्यकारी अध्यक्ष

जेडीयू ने 2026 की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है।

10 दिन के भीतर ही बहुत स्मार्टली तरीके से सम्राट चौधरी निपटा लेंगे यह काम

राजनीति

10 दिन के भीतर ही बहुत स्मार्टली तरीके से सम्राट चौधरी निपटा लेंगे यह काम

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत और नीतीश कुमार के बाद, पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी के सामने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कई तरह की चुनौतियां हैं।