बिहार में सफर हुआ महंगा, 1 जून से बढ़ जाएगा सरकारी बसों का किराया, ऑटो-प्राइवेट ...

बिहार में सफर हुआ महंगा, 1 जून से बढ़ जाएगा सरकारी बसों का किराया, ऑटो-प्राइवेट बसों की दरें भी बदलने की तैयारी

बिहार में सफर महंगा! 1 जून से सरकारी बसों का किराया 15% तक बढ़ा. जल्द ही प्राइवेट बसों और ऑटो की दरें भी बढ़ेंगी, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ेगा.

बिहार में सफर हुआ महंगा 1 जून से बढ़ जाएगा सरकारी बसों का किराया ऑटो-प्राइवेट बसों की दरें भी बदलने की तैयारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के यात्रियों को अब एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अपनी जेब और ढीली करनी होगी. राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने 1 जून से लगभग 1500 सरकारी बसों के किराए में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद साधारण से लेकर हाईटेक बसों तक का सफर महंगा हो जाएगा.

सरकारी बसों का नया किराया: जानें अब कितना लगेगा चार्ज

नई दरों के लागू होने के बाद अलग-अलग कैटेगरी की बसों का किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से इस तरह तय किया गया है:

  • पहले के 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर के मुकाबले अब यात्रियों को 1.71रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा.

  • इसका किराया 2 रुपये से बढ़ाकर अब 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है.

  • इन बसों के लिए भी किराया 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है.

  • लग्जरी सफर करने वालों को अब 2.88 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा.

प्राइवेट बसों पर भी दिखेगा असर, रविवार को अहम बैठक

सरकारी बसों का किराया बढ़ते ही प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने भी अपने तेवर बदल लिए हैं. बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने राज्य की करीब 40 हजार प्राइवेट बसों के किराए में भी लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का मन बना लिया है.

फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह के मुताबिक, किराया बढ़ोतरी के इस फैसले पर अंतिम मुहर लगाने के लिए रविवार को बस संचालकों की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में यह साफ किया जाएगा कि प्राइवेट बसों का किराया सरकारी बसों की तुलना में कम रखा जाए, ज्यादा रखा जाए या फिर उनके बराबर ही तय किया जाए.

5 जून से ऑटो का सफर भी होगा महंगा, 25% तक बढ़ोतरी की तैयारी

बसों के बाद अब शहर के भीतर चलने वाले ऑटो भी आपकी जेब पर भारी पड़ने वाले हैं. ऑटो संगठनों की बैठक में किराए को 25 फीसदी तक बढ़ाने पर सहमति बन चुकी है.

पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने जानकारी दी है कि पटना सहित पूरे बिहार में ऑटो का किराया बढ़ाया जाएगा. इस सिलसिले में सोमवार को संबंधित अधिकारियों को एक औपचारिक प्रस्ताव भी सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद 5 जून से नई दरें लागू होने की उम्मीद है.

आम जनता पर चौतरफा मार

लगातार हो रही इस किराया बढ़ोतरी से रोज सफर करने वाले नौकरीपेशा, छात्रों और आम नागरिकों के बजट पर सीधा असर पड़ेगा. एक तरफ जहां जून की शुरुआत से ही बसों का सफर महंगा हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ ऑटो का किराया बढ़ने से आम आदमी के लिए घर से निकलना और अधिक खर्चीला साबित होने वाला है.

संबंधित सामग्री

बिहार में चालान का झंझट खत्म! CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जानें किन वाहन चालकों की जेब को मिलेगी राहत

बिहार

बिहार में चालान का झंझट खत्म! CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जानें किन वाहन चालकों की जेब को मिलेगी राहत

बिहार के वाहन चालकों को बड़ी राहत! सीएम सम्राट चौधरी ने ई-चालान पर 50% छूट को दी मंजूरी। 'एकमुश्त निपटान योजना-2026' के तहत अब पुराने चालानों का आधा जुर्माना भरकर निपटारा कर सकेंगे लाखों लोग।

मुजफ्फरपुर से पटना-दरभंगा समेत इन शहरों के लिए जल्द चलेंगी पीएम ई-बसें, 80% तैयार हुआ हाईटेक चार्जिंग स्टेशन

बिहार

मुजफ्फरपुर से पटना-दरभंगा समेत इन शहरों के लिए जल्द चलेंगी पीएम ई-बसें, 80% तैयार हुआ हाईटेक चार्जिंग स्टेशन

मुजफ्फरपुर में पीएम ई-बस सेवा का काउंटडाउन शुरू! इमलीचट्टी में 80% काम पूरा। अब पटना, दरभंगा और सीतामढ़ी समेत कई रूटों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें। यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

डोभी चेकपोस्ट पर कार्रवाई का बदला! ओवरलोड वाहनों पर सख्ती करने वाले ईएसआई पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार

डोभी चेकपोस्ट पर कार्रवाई का बदला! ओवरलोड वाहनों पर सख्ती करने वाले ईएसआई पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार