शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर में घोघा थाना क्षेत्र के चर्चित लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने इस कांड में शामिल एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 को मिर्जाचौकी मुंगेर फोरलाइन के पास राहुल कुमार से कट्टा दिखाकर मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया गया था इस मामले में घोघा थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भादो उर्फ सुनील मंडल को पटना रेलवे स्टेशन स्थित महावीर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले ही 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में झुलसकर वृद्ध महिला की मौत, रसोई गैस नहीं मिलने के कारण चूल्हे पर बन रही थी खाना