30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2026 का आयोजन 30-31 मई को होगा, जबकि एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के जरिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों

30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2026 का आयोजन 30 और 31 मई को किया जाएगा। 30 मई को परीक्षा चार पालियों में जबकि 31 मई को एक पाली में होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरु हो चुका है, जो 5 मई 2026 तक चलेगा। अभ्यर्थी आवेदन जमा करने के बाद 6 मई तक फीस भुगतान कर सकेंगे, जबकि 7 और 8 मई को आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 मई को जारी होगा।

हाईलाइट्स:

  • BCECE 2026 परीक्षा 30 और 31 मई को आयोजित होगी
  • 22 मई को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा
  • 5 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मौका
  • मेडिकल, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर समेत कई कोर्सों में एडमिशन
  • 7-8 मई को आवेदन में सुधार की सुविधा

 मेडिकल, इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर कोर्स में मिलेगा दाखिला

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न डिग्री कोर्सों के प्रथम वर्ष में नामांकन होगा। इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक कोर्स में जेईई (मुख्य) के बाद खाली सीटों को BCECE के सफल उम्मीदवारों से भरा जाएगा। वहीं, कृषि क्षेत्र में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के तहत कृषि, उद्यान और वानिकी कोर्स की 50% सीटें पीसीएम और पीसीबी मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी।

नर्सिंग, फार्मेसी और पैरामेडिकल कोर्स भी शामिल

इसके अलावा, राज्य के सरकारी फार्मेसी संस्थानों, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर, रेडियो इमेजिंग और ऑप्टोमेट्री जैसे कोर्सों में भी इसी परीक्षा के आधार पर नामांकन होगा। बीएससी नर्सिंग सहित अन्य मेडिकल कोर्सों में भी सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार BCECE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी और प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं।

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बिहार के सरकारी फार्मेसी संस्थानों के डिग्री कोर्स में भी इसके आधार पर नामांकन होंगे। बिहार के सरकारी संस्थानों में मेडिकल से जुड़े फिजियोथेरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी, ऑप्टोमेट्री में स्नातक कोर्सों में इस परीक्षा के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। वहीं बिहार में मौजूद सरकारी और निजी क्षेत्र के बीएससी नर्सिंग कोर्स और अन्य समान कोर्सों में भी इस परीक्षा के सफल उम्मीदवारों का नामांकन हो सकता है।

आवेदन करने के लिए ये करें - 

हार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार पर्षद की वेबसाइट: bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां से परीक्षा की विवरण पुस्तिका (प्रॉस्पेक्टस) भी डाउनलोड की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें - बेगूसराय में GD गोयनका स्कूल का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पढ़ने की आदत पर दिया जोर

संबंधित सामग्री

AEDO परीक्षा पर पेपर लीक की अफवाहें फर्जी, सब कुछ रहा कदाचारमुक्त: बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार

AEDO परीक्षा पर पेपर लीक की अफवाहें फर्जी, सब कुछ रहा कदाचारमुक्त: बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग ने AEDO परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं की खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया है। आयोग के अनुसार परीक्षा कदाचारमुक्त रही और अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

बिहार ITICAT 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अप्रैल तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

बिहार

बिहार ITICAT 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अप्रैल तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

बिहार आईटीआईकैट 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है। अभ्यर्थी 27-28 अप्रैल को अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे और परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी।

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

 Bihar news:  बिहार में कक्षा 3 के छात्रों का मिडलाइन सर्वे शुरु, 38 जिलों के 489 स्कूल शामिल

बिहार

Bihar news: बिहार में कक्षा 3 के छात्रों का मिडलाइन सर्वे शुरु, 38 जिलों के 489 स्कूल शामिल

बिहार में कक्षा 3 के बच्चों के बुनियादी भाषा और गणितीय ज्ञान का आकलन करने के लिए “परख” मिडलाइन सर्वे 9-10 अप्रैल को आयोजित हो रहा है।पहली बार डिजिटल माध्यम से हो रहे इस सर्वे में 38 जिलों के 489 स्कूल