बख्तियारपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, झाड़ियों में चल रहा था हथियारों का...

बख्तियारपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, झाड़ियों में चल रहा था हथियारों का खेल, नालंदा के 4 तस्कर गिरफ्तार

बख्तियारपुर में STF व पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर नालंदा के 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में निर्मित-अर्धनिर्मित देशी कट्टे व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए।

बख्तियारपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ झाड़ियों में चल रहा था हथियारों का खेल नालंदा के 4 तस्कर गिरफ्तार

बख्तियारपुर थाना इलाके के टेका बीघा गांव स्थित टाल क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। धोवा नदी के किनारे झाड़ियों के बीच छिपाकर चलाई जा रही इस फैक्ट्री से पुलिस ने हथियार निर्माण में लगे चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर बनी स्पेशल टीम, घेराबंदी कर दबोचे गए अपराधी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाश होटल से दक्षिण, करीब तीन किलोमीटर दूर टेका विगहा टाल क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से हथियार बनाकर उनकी सप्लाई कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। एसटीएफ और बख्तियारपुर पुलिस ने मिलकर पूरे इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी कर इस अवैध कारखाने को मटियामेट कर दिया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के बैरीगंज गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और कल्पुर्जे बरामद

पुलिस ने मौके से हथियार बनाने का बड़ा जखीरा बरामद किया है, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • 02 पूर्ण रूप से तैयार देशी कट्टे।

  • 03 अर्धनिर्मित कट्टे और कारतूस के खोखे।

  • वैश मशीन, हैंड ड्रिल मशीन, हथौड़ी, छेनी, रेती, स्प्रिंग, हेक्सा ब्लेड, रेमर, स्टर्ड, सरसी, पिलास और बटखरा समेत कई अन्य उपकरण।

पुलिस का बयान

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इन हथियारों को कहां और किसे सप्लाई करने वाले थे। सभी के आपराधिक इतिहास (Criminal History) को भी खंगाला जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर के लिए इस दिन से करना होगा आवेदन

बिहार

बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर के लिए इस दिन से करना होगा आवेदन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले की बहुप्रतीक्षित अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी।

Bihar Train : देवघर से जमालपुर जाना हुआ आसान, अब नहीं बदलनी होगी ट्रेन

बिहार

Bihar Train : देवघर से जमालपुर जाना हुआ आसान, अब नहीं बदलनी होगी ट्रेन

रेलवे ने देवघर-जमालपुर के दैनिक यात्रियों को राहत देते हुए जसीडीह से जमालपुर तक सीधी रेल कनेक्टिविटी की नई रैक लिंकिंग व्यवस्था बहुत जल्द शुरू करने वाली है।

मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 9 शातिर गिरफ्तार

बिहार

मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 9 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह के 9 शातिर अपराधियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है।

बालू घोटाले में ईडी का ताबड़तोड़ एक्शन, बिहार समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार

बालू घोटाले में ईडी का ताबड़तोड़ एक्शन, बिहार समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार के बांका जिले में 131 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केले की खेप से 1,692 लीटर बीयर बरामद

बिहार

बिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केले की खेप से 1,692 लीटर बीयर बरामद

बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है।