बगहा: रामनगर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक जख्मी

By : News11 Bharat
बगहा: रामनगर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक जख्मी

न्यूज11  भारत

रामनगर/डेस्क: बगहा के रामनगर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 20 बिलासपुर में बच्चों के आपसी विवाद ने अचानक हिंसक मोड़ ले लिया. विवाद सुलझाने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना में चन्द्रिका महतो के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र महतो जख्मी हो गए. परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. डी.एस.आर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया.

जितेंद्र की पत्नी ने बताया कि उनके पति बच्चों के झगड़े को शांत कराने गए थे, लेकिन इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में उनके सीने पर गंभीर चोट आई है.

वहीं, डॉक्टर डी.एस.आर ने बताया कि घायल के सीने पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की बड़ी खेप की बरामद

संबंधित सामग्री

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार की देर  रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। 

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।