न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: आज की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से निकल के सामने आ रही है बताया जा रहा है कि आंध्र पुलिस की टीम नए कार्रवाई करते हुए फायर विभाग के IG के घर में छापामारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, पटना स्थित सरकार आवास पहुंची है. सुनील कुमार नायक के विरुद्ध IPC की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया है. मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम लोकसभा के पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि सुनील कुमार नायक को आंध्र पुलिस गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी.
2021 में जब सुनील कुमार नायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे. तब वो अपने स्टेट कैडर आंध्र प्रदेश में CID में प्रतिनियुक्त थे. इसी दौरान इनके निर्देश पर आंध्र प्रदेश के नरसापुरम लोकसभा के पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू को CID की टीम ने एक गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था. के. रघुराम कृष्णा राजू ने सुनील कुमार नायक पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था कि उनकी गिरफ्तारी के दौरान CID की टीम ने के साथ गंभीर रूप से मारपीट किया गया है. इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर सुनील कुमार नायक पर IPC की धारा 307 के तहत मुक़दमा दर्ज हुआ था. इसी मामले में अब इनकी बेल टूट गया है और अब आंध्र प्रदेश की टीम इनको गिरफ्तार करने पहुंची है. गिरफ्तारी के बाद सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश की पुलिस कोर्ट में पेश करेगी. पेशी के दौरान कोर्ट से आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम इनकी ट्रांजिट रिमांड मांगेगी. कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आंध्र प्रदेश की पुलिस सुनील कुमार नायक को अपने साथ लेकर आंध्र प्रदेश रवाना होगी.
यह भी पढ़ें: मोकामा में जेडीयू को मिलेगी और भी अधिक मजबूती, नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए किया गया नये अध्यक्ष का चयन