एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

By : Ark Sahuliyar
एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर व्यापक निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे आम लोगों को रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से मिल सके. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने इस संबंध में राज्य के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि पीएनजी नेटवर्क के विस्तार और गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाए.

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत तेल और गैस कंपनियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क और संयंत्र स्थापित करने के लिए गैस वितरण कंपनियों को अनुमति देने की प्रक्रिया को भी सरल बनाने के निर्देश दिए गए हैं. यह पहल राज्य के 18 जिला मुख्यालयों में लागू की जा रही है, जिनमें पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, लखीसराय, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, भोजपुर, पूर्णिया, औरंगाबादऔर रोहतास शामिल हैं. 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन जिलों में फिलहाल लगभग एक लाख घरों में पाइप के माध्यम से रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही है. वहीं, गैस वितरण कंपनियों की रिपोर्ट के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर 24 घंटे के भीतर 75 हजार से अधिक नए घरेलू पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकते हैं. सरकार का मानना है कि इस कदम से एलपीजी पर निर्भरता कम होगी और शहरी उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित और निरंतर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें- 13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.