न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा झटका हैं. इंडिगो एयरलाइन ने पटना से दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और मुंबई की उड़ानों का किराया बढ़ा दिया है. एयरलाइन का यह कदम मध्य एशिया में जारी तनाव और तेल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण लिया गया है. विशेष रूप से पटना से दिल्ली के लिए न्यूनतम किराया अब 5500 से 6500 रुपए के बीच पहुंच गया है. इससे पहले आम दिनों में इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 4500 से 5000 रुपए के आसपास होता था.
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे घरेलू विमान सेवाओं पर पड़ रहा है. इंडिगो ने किराया वृद्धि के साथ ही कहा है कि यह कदम एयरलाइन की परिचालन लागत और ईंधन मूल्य वृद्धि को देखते हुए जरूरी था. यात्रियों को अब टिकट बुक करते समय नए दरों का ध्यान रखना होगा.
यह भी पढ़े: मसौढ़ी में 112 पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, पुल से टकराकर लगी आग, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे