अभया ब्रिगेड और नया सवेरा अभियान हो रहा सफल, गर्ल्स हॉस्टल संचालन के लिए गाइडलाइन जारी

अभया ब्रिगेड और नया सवेरा अभियान हो रहा सफल, गर्ल्स हॉस्टल संचालन के लिए गाइडलाइन जारी

बिहार के थानों में मौजूद महिला हेल्पलाइन में अब वृद्धजन और ट्रांसजेंडर की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। एडीजी (मुख्यालय) और एडीजी (कमजोर वर्ग) ने दी जानकारी देते हुए कहा कि अभया ब्रिगेड और नया सवेरा अभियान

अभया ब्रिगेड और नया सवेरा अभियान हो रहा सफल गर्ल्स हॉस्टल संचालन के लिए गाइडलाइन जारी

अभया ब्रिगेड और नया सवेरा अभियान हो रहा सफल |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

हाइलाइट्स- 

  • अभ्या ब्रिगेड ने 405 मनचलों के खिलाफ की कार्रवाई
  • 11 मामलों में दर्ज कराई गई एफआईआर
  • जनवरी से मार्च तक दबोचे गए 99 हजार 158 अपराधी
  • हर महीने औसतन 32 हजार से अधिक अपराधी की हुई गिरफ्तारी

पटना-  बिहार में सभी 855 थानों में महिला हेल्पलाइन डेस्क कार्यरत है। इनकी मदद से महिलाओं को हर तरह की सहायता देने की कोशिश की जाती है। अब इन हेल्प डेस्क के जरिए वृद्धजनों और ट्रांसजेंडरों  से जुड़े मामलों को भी देखा-सुना जाएगा और उन्हें समुचित सहायता भी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी पुलिस  एडीजी (कमजोर वर्ग) अमित कुमार जैन ने दी है। 

इस विषय पर और अधिक जानकारी देते हुए सुनील कुमार ADG (मुख्यालय)  ने बताया कि राज्य में विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपराधियों  के गिरफ्तारी पर खासतौर से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बात की इस वर्ष जनवरी से मार्च तक 99 हजार 158 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यान तीन महीनों के दौरान औसतन 33 हजार अपराधी प्रत्येक महीने गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में 3 हजार 485 संगठित अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधी भी शामिल हैं। 

इसके अलावा इसी तीन महीने में कुल 27 नक्सली भी गिरफ्तार किए गए। अब बिहार में नक्सलियों का प्रभाव लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में गिरफ्तार अपराधियों की संख्या इस वर्ष मार्च तक 8 है। पुलिस ने इन तीन महीनों में 1086 अवैध हथियार बरामद किए हैं। मार्च तक 13 रेगुलर हथियार भी बरामद किए हैं। 5 हजार 625 कारतूस और 24 मिनी गन फैक्ट्री भी बरामद की गई है। 

अभया ब्रिगेड ने 405 मनचलों पर की कार्रवाई

एडीजी अमित जैन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के पास छेड़खानी या महिलाओं के साथ बदमाशी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभया ब्रिगेड का गठन सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों में किया गया है। इसके जरिए जनवरी से मार्च तक 405 मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 11 मामलों में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। ब्रिगेड में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए इन्हें स्कूटी प्रदान की जा रही है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ऐसी 1500 स्कूटी खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है। 

नया सवेरा अभियान में मुक्त कराए गए 94 पीड़ित, दो जिला टॉप

एडीजी (कमजोर वर्ग) ने कहा कि राज्य में मानव व्यापार के खिलाफ 1 से 30 अप्रैल तक नया सवेरा-2.0 अभियान चलाया गया। इस दौरान 46 नाबालिग बच्चों (20 बच्चियां और 26 बच्चे) समेत 94 पीड़ितों को मुक्त कराया गया। दो मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह बालश्रम के मामलों में 61 कांड दर्ज किए गए, जिसमें 190 बच्चों और 3 बच्चियों को मुक्त कराया गया। लैंगिक अपराध और ऑर्केस्ट्रा या डांस ग्रुप के मामले में 20 कांड दर्ज किए गए, जिसमें 92 नाबालिग बच्चियों और 1 नाबालिक बच्चे समेत 140 पीड़ितों को मुक्त कराया गया। 35 महिलाओं समेत 114 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह नया सवेरा अभियान के दूसरे चरण में 427 पीड़ितों को राज्यभर से मुक्त कराया गया है और 116 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुक्त कराए गए पीड़ितों में पश्चिम बंगाल के 28, हरियाणा के 2, झारखंड के 2, उत्तरप्रदेश के 6, छत्तीसगढ़ के 1, उड़ीसा के 3 और नेपाल के 1 शामिल हैं। एडीजी ने कहा कि अभियान के दौरान सर्वाधिक गिरफ्तारी करने वाले टॉप दो जिलों रोहतास और अररिया को पुरस्कृत किया जाएगा।

गर्ल्स हॉस्टल संचालन के लिए गाइडलाइन जारी 

एडीजी अमित जैन ने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल के संचालन को लेकर विस्तृत और सख्त गाइडलाइन जारी की गई है। इनका पालन सभी को अनिवार्य रूप से करना होगा। इसमें हॉस्टल में बिजली, पानी, समुचित स्थान, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा से जुड़े मानक समेत अन्य सभी जरूरी चीजें होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों की जांच और निपटारे में तेजी लाने से संबंधित निर्देश दिए गए हैं। 2025 में इससे संबंधित 5010 मामले अनुसंधान के लिए लंबित थे। फरवरी 2026 में इन मामलों में कमी दर्ज की गई और इनकी संख्या घटकर 4870 हो गई। इसकी निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 तथा जेंडर आधारित हिंसा विषय पर महिला एवं बाल विकास निगम के सहयोग से 12 मई को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें - पटना ट्रैफिक पुलिस के पास होगी अब अपनी दो एंबुलेंस, आपात स्थिति में मिलेगी मदद

संबंधित सामग्री

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।


सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

क्राइम

सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

सुपौल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.44 किलो स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। करीब 1.5 करोड़ की इस बरामदगी ने बिहार में ‘सूखे नशे’ के बढ़ते नेटवर्क की चिंता बढ़ा दी है।

शराब पीते VIDEO ने खोल दी पोल! सारण में चौकीदार पर गिरी गाज, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

क्राइम

शराब पीते VIDEO ने खोल दी पोल! सारण में चौकीदार पर गिरी गाज, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

सारण में शराब पीते हुए चौकीदार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच के बाद आरोपी चौकीदार को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई।

मगध रेंज में आते ही एक्शन मोड में दिखे विकास वैभव, पदभार संभालते ही दिए बड़े संकेत

राजनीति

मगध रेंज में आते ही एक्शन मोड में दिखे विकास वैभव, पदभार संभालते ही दिए बड़े संकेत

मगध रेंज के नए आईजी के रूप में पदभार ग्रहण करते ही विकास वैभव एक्शन मोड में दिखे। कानून-व्यवस्था सुधार और पुलिसिंग को मजबूत करने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।


पहले गला दबाकर हत्या, फिर फंदे से आत्महत्या का ड्रामा… दहेज के लिए पत्नी की जान लेने का आरोप

क्राइम

पहले गला दबाकर हत्या, फिर फंदे से आत्महत्या का ड्रामा… दहेज के लिए पत्नी की जान लेने का आरोप

दानापुर के न्यू प्रगति नगर में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोको पायलट पति और देवर पर महिला की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगा है।