बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, नीतीश कुमार आज भरेंगे राज्यसभा नामांकन

By : Mansi Kumari
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, नीतीश कुमार आज भरेंगे राज्यसभा नामांकन

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार की सियासत में आज बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उनके साथ जदयू की ओर से रामनाथ ठाकुर भी उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगे. इस को लेकर राज्य की राजनीति में संभावित बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा हैं.

सूत्रों के अनुसार, नामांकन के दौरान जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं एनडीए की ओर से भी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता हैं. बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. नामांकन के बाद एनडीए नेताओं की अहम बैठक होने की संभावना है, जिसमें बिहार की नई राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हो सकती हैं.

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा और सहयोगी दल भी सक्रिय हो गए हैं. भाजपा की ओर से नितिन नवीन और शिवेश कुमार नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा सीट के लिए पर्चा भरेंगे. इससे चुनावी प्रक्रिया और राजनीतिक समीकरण दोनों ही दिलचस्प हो गए हैं.

यह भी पढ़े: ‘देवदास’ में शाहरुख खान के पिता बने अभिनेता विजय कृष्णा का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.