ऑपरेशन ‘विलेप’ में बड़ी सफलता: गया स्टेशन से 28 जीवित कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपे गए

ऑपरेशन ‘विलेप’ में बड़ी सफलता: गया स्टेशन से 28 जीवित कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपे गए

ऑपरेशन ‘विलेप’ में बड़ी सफलता गया स्टेशन से 28 जीवित कछुए बरामद वन विभाग को सौंपे गए

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट गया ने ‘ऑपरेशन विलेप’ के तहत कार्रवाई करते हुए 28 जीवित कछुओं को बरामद कर वन विभाग को सुपुर्द किया है. यह कार्रवाई 29 मार्च की रात गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में रेसुब टीम, सीपीडीएस, राजकीय रेल पुलिस और अन्य जवान संयुक्त रूप से गश्त व चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान रात करीब 9:33 बजे देहरादून-हावड़ा डाउन दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के एक सामान्य कोच में लावारिस हालत में एक पिट्ठू बैग और प्लास्टिक का झोला मिला.

संदेह के आधार पर जब बैग की जांच की गई तो उसमें जूट के बोरे में 28 जीवित कछुए पाए गए. ये कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति में आते हैं, जिससे यह मामला वन्य जीव तस्करी से जुड़ा प्रतीत होता है.

बरामद कछुओं को सुरक्षित रेसुब पोस्ट लाकर वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें विधिवत वन विभाग गया को सौंप दिया गया. इस कार्रवाई से रेसुब की सतर्कता और वन्य जीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी, युद्ध की आशंका से टैंक फुल कराने की होड़

संबंधित सामग्री

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

झारखंड

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

j