Tuesday, Jul 22 2025 | Time 00:42 Hrs(IST)
झारखंड


74वें संशोधन पर ज्ञान देने से पहले अपने भ्रष्ट निकायों का हिसाब दे भाजपा : विनोद कुमार पांडेय

झामुमो ने कहा : राष्ट्रपति सम्मान ने साबित किया कि झारखंड सही दिशा में है
74वें संशोधन पर ज्ञान देने से पहले अपने भ्रष्ट निकायों का हिसाब दे भाजपा : विनोद कुमार पांडेय

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में झारखंड के प्रदर्शन को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने करारा जवाब दिया है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा को शहरी विकास पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की “विफलताओं और भ्रष्ट निकायों” का हिसाब देना चाहिए. उन्होंने कहा, “भाजपा का काम सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को गुमराह करना रह गया है. हेमंत सरकार के कुशल नेतृत्व में झारखंड ने हाल ही में स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं. जमशेदपुर और बुंडू को राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि झारखंड सही दिशा में है.”
 
74वें संशोधन पर भाजपा का प्रवचन हास्यास्पद
74वें संविधान संशोधन को लेकर भाजपा के आरोपों पर पांडेय ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “जिन्होंने अपने शासनकाल में नगर निकायों को अफसरशाही के हवाले कर दिया और चुने हुए बोर्ड भ्रष्टाचार के अड्डे में तब्दील हो गए, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं. हेमंत सरकार निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव कराएगी.”
 
राष्ट्रपति सम्मान और झारखंड की उपलब्धियां
  • विनोद पांडेय ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के बीच झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि हाल ही में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य के दो शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर झंडा बुलंद किया है:
  • जमशेदपुर को 3-10 लाख आबादी वाले शहरों में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और महामहीम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इसे सम्मानित किया.
  • बुंडू को “प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर” के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया.
  • इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, SUDA निदेशक सूरज कुमार और दोनों शहरों के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त किया.
  • उन्होंने कहा, “भाजपा भूल रही है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति चिंताजनक थी. लेकिन 2017 से लगातार सुधार कर हेमंत सरकार ने झारखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिसाल बनाया है. अब जमशेदपुर को फाइव स्टार रैंकिंग और कई शहरों को ODF++ श्रेणी में रखा गया है.”
 
 “भाजपा का काम सिर्फ भ्रम फैलाना”
पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “जनता जानती है कि किसने झारखंड को सिर्फ लूट का अड्डा बनाया और किसने गरीब, किसानों, महिलाओं और मजदूरों की जिंदगी बदलने का काम किया. भाजपा का काम सिर्फ सोशल मीडिया पर शोर मचाना है, जबकि हेमंत सरकार जमीनी हकीकत बदल रही है.”
 
प्रधान सचिव और निदेशक की सराहना
नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और SUDA निदेशक सूरज कुमार ने भी मुख्यमंत्री और जनता के सहयोग को इस सफलता का श्रेय देते हुए सभी नगर निकायों से आगामी सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया.
 
झामुमो का संदेश
“यह समय झूठ और घृणा की राजनीति का नहीं, बल्कि झारखंड के विकास को नई ऊंचाई देने का है. भाजपा को भी राज्य के नागरिकों की मेहनत का सम्मान करना सीखना चाहिए.”
 
“मरांडी जी को तथ्य नहीं, सिर्फ आरोप लगाने की आदत”
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को “तथ्यहीन और ओछी राजनीति” करार दिया. उन्होंने कहा, “हेमंत सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं. पहली बार राज्य में बाइक एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस जैसी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है, ताकि दूरदराज के गांवों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इलाकों में भी मरीजों तक तेजी से पहुंचा जा सके.”
 
पांडेय ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, “जो लोग अपने शासनकाल में स्वास्थ्य के नाम पर कागजी घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ सके, वे अब विकास कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं. हेमंत सरकार ने जिला अस्पतालों के उन्नयन से लेकर नई स्वास्थ्य योजनाओं तक हर स्तर पर सुधार किए हैं.” उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ फैलाने के बजाय सकारात्मक राजनीति करे.
 
 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
डाकबंगला चौक से लफरीटांड़, चेचाली सड़क पर धानरोपनी कर आदिवासी समाज ने विरोध जताया
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:31 PM

गिरिडीह और देवघर जिले के बॉर्डर पर बसे आदिवासी बहुल गांव लफरीटांड, चेचाली गांव होते हुए बिहार को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है डाक बंगला चौक से होकर जाने वाली यह सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गड्ढे में पानी जमा हो गया है जो तालाब में तब्दील हो गया है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना होते रहती

कार और बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से 45 मिनट तक तड़पते रहे घायल
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:25 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के पास सोमवार को एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनी जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छिपादोहर में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी. जिसके चलते घायलों को घटना स्थल पर ही 45 मिनट तक सड़क किनारे तड़पते रहना पड़ा.

वीरेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मिले, कोडरमा जिले के जन मुद्दों से कराया अवगत
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:13 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोडरमा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में झारखंड के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जानकर ईश्वर से बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है, इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कई जनहित मुद्दों को रखा जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द

गूंज परिवार ने कार्डियक एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए सिंगपुर अस्पताल के साथ किया समझौता
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:59 PM

गूंज परिवार सिल्ली ने मुरी स्थित सिंगपुर नर्सिंग होम के साथ मिलकर कार्डियक एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए एक सैद्धांतिक समझौता किया. सिल्ली स्टेडियम परिसर में एक सादे समारोह में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक व गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह के उपस्थिति में गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव दुबराज महतो एवं सिंगपु

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न, विद्यालयों की गुणवत्ता एवं समावेशिता पर विशेष बल
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:51 PM

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया