झारखंडPosted at: जुलाई 21, 2025 वीरेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मिले, कोडरमा जिले के जन मुद्दों से कराया अवगत
सीएम ने जल्द समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा
आर्यन श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
कोडरमा/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोडरमा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में झारखंड के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जानकर ईश्वर से बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है, इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कई जनहित मुद्दों को रखा जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडे बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिकांत पांडे युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप गुप्ता प्रकाश यादव व्यवसाय मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जिला संगठन सचिव अब्दुल कुदूस प्रकाश यादव इत्यादि शामिल थे.
यह भी पढ़ें: गूंज परिवार ने कार्डियक एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए सिंगपुर अस्पताल के साथ किया समझौता