Saturday, Aug 2 2025 | Time 12:55 Hrs(IST)
  • काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान: आतंकियों पर बरसे, किसानों को दी सौगात
  • निर्वाचन आयोग ने BLOs का पारिश्रमिक दोगुना किया, EROs और AEROS को भी मिलेगा मानदेय
  • हौसलों की उड़ान: शिवभक्ति से प्रेरणा लेकर गांव का युवक बनाया शिव भक्ति का गीत
  • हापुड़ में हैवानियत: बिल्डर को 2 घंटे तक टॉर्चर, शरीर पर किया पेशाब, प्राइवेट पार्ट पर मारे डंडे
  • बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन के बीमार होने के बावजूद भव्य महोत्सव की तैयारी पर उठाए सवाल
  • पीएम मोदी ने जारी किया 1000 रुपये का खास सिक्का, जानिए इसमें क्या है खास
  • नवजात की मौत के बाद 4 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा, परिजनों से वसूले लाखों – बाबूलाल मरांडी ने की ट्वीट कर कि जांच की मांग
  • 8 शादियां, लाखों की ठगी – 9वें शिकार की तलाश में धरी गई लुटेरी दुल्हन, पेशे से थी टीचर
  • सिर्फ 1 रुपये में पाए BSNL का Freedom Plan: डेली 2GB डेटा मुफ्त, अनलिमिटेड कॉल और फ्री सिम लिमिटेड समय के लिए जबरदस्त ऑफर
  • रांची स्मार्ट सिटी को मिलेगी हरियाली की सौगात – 30 करोड़ में बनेंगे 3 भव्य पार्क!
  • दिल्ली विधानसभा में सोलर रूफटॉप प्लांट और 'पेपरलेस विधानसभा' प्रणाली का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
  • हजारीबाग जिले में कई अवैध नर्सिंग होम बन चुके हैं कत्लगाह, हर सप्ताह हो रही घटनाओं के बावजूद प्रशासन सचेत नहीं
  • कंधों पर टिकी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्थाः सड़क के अभाव में बच्चे का शव लेकर पैदल चलने को मजबूर हुआ पिता
  • तेलंगाना में निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को 42% आरक्षण संबंधी अध्यादेश राष्ट्रपति को भेजा गया
  • बेंगाबाद थाना प्रभारी व गिरिडीह कॉलेज प्रोफेसर ने इंडोर क्रिकेट सेंटर का फीता काटकर किया विधिवत् उद्घाटन
झारखंड


74वें संशोधन पर ज्ञान देने से पहले अपने भ्रष्ट निकायों का हिसाब दे भाजपा : विनोद कुमार पांडेय

झामुमो ने कहा : राष्ट्रपति सम्मान ने साबित किया कि झारखंड सही दिशा में है
74वें संशोधन पर ज्ञान देने से पहले अपने भ्रष्ट निकायों का हिसाब दे भाजपा : विनोद कुमार पांडेय

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में झारखंड के प्रदर्शन को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने करारा जवाब दिया है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा को शहरी विकास पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की “विफलताओं और भ्रष्ट निकायों” का हिसाब देना चाहिए. उन्होंने कहा, “भाजपा का काम सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को गुमराह करना रह गया है. हेमंत सरकार के कुशल नेतृत्व में झारखंड ने हाल ही में स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं. जमशेदपुर और बुंडू को राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि झारखंड सही दिशा में है.”

 

74वें संशोधन पर भाजपा का प्रवचन हास्यास्पद

74वें संविधान संशोधन को लेकर भाजपा के आरोपों पर पांडेय ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “जिन्होंने अपने शासनकाल में नगर निकायों को अफसरशाही के हवाले कर दिया और चुने हुए बोर्ड भ्रष्टाचार के अड्डे में तब्दील हो गए, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं. हेमंत सरकार निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव कराएगी.”


 

राष्ट्रपति सम्मान और झारखंड की उपलब्धियां


  • विनोद पांडेय ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के बीच झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि हाल ही में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य के दो शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर झंडा बुलंद किया है:

  • जमशेदपुर को 3-10 लाख आबादी वाले शहरों में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और महामहीम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इसे सम्मानित किया.

  • बुंडू को “प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर” के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया.

  • इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, SUDA निदेशक सूरज कुमार और दोनों शहरों के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त किया.

  • उन्होंने कहा, “भाजपा भूल रही है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति चिंताजनक थी. लेकिन 2017 से लगातार सुधार कर हेमंत सरकार ने झारखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिसाल बनाया है. अब जमशेदपुर को फाइव स्टार रैंकिंग और कई शहरों को ODF++ श्रेणी में रखा गया है.”


 

 “भाजपा का काम सिर्फ भ्रम फैलाना”

पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “जनता जानती है कि किसने झारखंड को सिर्फ लूट का अड्डा बनाया और किसने गरीब, किसानों, महिलाओं और मजदूरों की जिंदगी बदलने का काम किया. भाजपा का काम सिर्फ सोशल मीडिया पर शोर मचाना है, जबकि हेमंत सरकार जमीनी हकीकत बदल रही है.”

 

प्रधान सचिव और निदेशक की सराहना

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और SUDA निदेशक सूरज कुमार ने भी मुख्यमंत्री और जनता के सहयोग को इस सफलता का श्रेय देते हुए सभी नगर निकायों से आगामी सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया.

 

झामुमो का संदेश

“यह समय झूठ और घृणा की राजनीति का नहीं, बल्कि झारखंड के विकास को नई ऊंचाई देने का है. भाजपा को भी राज्य के नागरिकों की मेहनत का सम्मान करना सीखना चाहिए.”

 

“मरांडी जी को तथ्य नहीं, सिर्फ आरोप लगाने की आदत”

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को “तथ्यहीन और ओछी राजनीति” करार दिया. उन्होंने कहा, “हेमंत सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं. पहली बार राज्य में बाइक एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस जैसी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है, ताकि दूरदराज के गांवों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इलाकों में भी मरीजों तक तेजी से पहुंचा जा सके.”

 

पांडेय ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, “जो लोग अपने शासनकाल में स्वास्थ्य के नाम पर कागजी घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ सके, वे अब विकास कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं. हेमंत सरकार ने जिला अस्पतालों के उन्नयन से लेकर नई स्वास्थ्य योजनाओं तक हर स्तर पर सुधार किए हैं.” उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ फैलाने के बजाय सकारात्मक राजनीति करे.

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
Breaking News: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन हुए चोटिल, एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 6:52 AM

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई हैं. जानकारी के अनुसार, बाथरूम में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई हैं. जिसके कारण उनको ब्लड क्लॉट हुआ हैं.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर लौटेगा बारिश का दौर, आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 7:48 AM

झारखंड में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली हैं. आने वाले चार दिनों तक रांची समेत कई जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों के आठ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं. इसके अलावा, गरज के साथ तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक, देवघर के चार पुलिसकर्मी निलंबित
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 7:30 AM

देवघर एम्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में ला दिया हैं. इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए देवघर यातायात थाना के दो पुलिस पदाधिकारियों समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया हैं.

Shibu Soren Health: शिबू सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, CM हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 7:18 AM

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई हैं. पहले उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा था, लेकिन शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई. जैसे ही इस खबर की सूचना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली, वे तुरंत दिल्ली रवाना हो गए.

गावां में भारी बारिश में मिट्टी का घर गिरा, बेघर हुआ परिवार, माले नेता ने की मुआवजा दिलाने की मांग
अगस्त 01, 2025 | 01 Aug 2025 | 11:00 PM

गावां प्रखंड के मंझने पंचायत अंतर्गत डढकोल में बीती रात तेज बारिश के कारण तीन गरीब परिवारों के कच्चे मकान धराशायी हो गए. किसनु राय (पिता स्व. द्वारिका राय), लालो राय (पिता स्व. बदरी राय) और कुलेश्वर यादव (पिता छकन यादव) के घरों की दीवारों में दरारें पड़ने के बाद मकान ढह गए, जिससे ये परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए.