सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत
पतरातू/डेस्क: पतरातू प्रखंड स्थित एस एस प्लस टू हाई स्कूल परिसर में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बरघुटवा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिचा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाली स्कूल कुल 32 स्कूलो के आठवीं छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा किया गया. कुल 200 साइकिलों का वितरण किया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत रजक, एस एस प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य रविंद्र रविदास, पतरातू मुखिया गिरेजेश कुमार, अशोक पाठक, अजय रवि, बृजेश सिंह, मनोज राम मौजूद थे.