अरविंद विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत
सिल्ली/डेस्क: सिल्ली विधानसभा आजसू पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को सिल्ली झारखंड मोड़ में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित पुर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, गोमिया के पुर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, केंद्रीय नेता डॉ देवशरण भगत, जयपाल सिंह, संजय महतो, गौतम कृष्ण साहू, चित्तरंजन महतो, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने शाहिद निर्मल महतो के आदम कद प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि निर्मल महतो एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक ऐसे संगठन कर्ता थे जो हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर सोचा करते थे.
उनकी शहादत बेकार नहीं जाने दिया जाएगा. संकल्प लें कि हम सब मिलकर उनके सपनों को साकार करेंगे. इस अवसर पर समाज सेवी श्याम सुंदर महतो, बोकारो जिला उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, सोनाहातु पश्चिम जिप सदस्य मंजू सिंह मुंडा, सिल्ली उप प्रमुख आरती देवी, लुपुंग पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमारी, अनिता देवी, प्रभा महतो, चंचला भोक्ता , शेखा देवी, कमिता देवी, रीता महली, अरुणा पांडे, त्रिलोचन महतो, भागवत सोनार, लक्ष्मण महतो, अशोक सिंह, ज्योति कुमारी, रविन्द्र करमाली, डबलु महली, मनोज रजक ,भरत देव साय, बबलु खान, महावीर महतो, लंदन कुमार, गोपाल महतो, गणेश महतो, संजय महतो, सुरेश मुंडा,शिव शंकर प्रसाद, लखीराम नायक, शत्रुघ्न महतो, बुद्धेश्वर महतो, सदाब खान, बादल मुंडा, दिलीप हजाम, संजय ठाकुर, विशाल महतो समेत काफी संख्या में आजसू पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में पंचायत उन्नति सूचकांक पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन