झारखंडPosted at: मई 01, 2025 रांची जिलाबल के तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, योगेन्द्र सिंह बने लालपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची जिलाबल के तीन पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है. पुनि-सह-यातायात थाना प्रभारी, लालपुर इम्तियाज अहसन को पुनि-सह-यातायात थाना प्रभारी, जगरन्नाथपुर के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है. वहीं, रांची पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुनि योगेन्द्र सिंह को पुनि-सह-यातायात थाना प्रभारी, लालपुर बनाया गया है. पुनि-सह-यातायात थाना प्रभारी, जगरन्नाथपुर तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को पुलिस केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया है. ये आदेश एसएसपी ने जारी किया है.